बुधवार को खेले गए टी-20 के दूसरे मैच में अफ्रीका ने भारत को हराया लेकिन सहवाग ने भारतीय टीम के एक क्रिकेटर की तरीफ की है..
विज्ञापन
2 of 5
वीरेन्द्र सहवाग
साउथ अफ्रीक ने भारत को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए दूसरे टी 20 मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका के सामने भारत ने 189 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे साउथ अफ्रीका ने चार विकेट खोकर 8 गेंद पहले हासिल किया। बता दें कि साउथ अफ्रीका की इस जीत के साथ 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है।
विज्ञापन
3 of 5
MS Dhoni
भारत को हार का सामना करना पड़ा लेकिन एक अच्छी खबर ये रही कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से अपना पुराना रंग दिखाया और केवल 28 बॉल पर चार चौके और तीन छक्के जड़कर 52 रनों के साथ नाबाद रहे।
4 of 5
एमएस धोनी
धोनी के इस प्रदर्शन को देख सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उनकी इस पारी की जमकर तारीफ की। इतना ही नहीं, टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वीरेंदर सहवाग ने भी उनके खेल को सराहा। सहवाग ने मैच की एक पारी खत्म होने के बाद ही ऐसा ट्वीट किया।
वीरेंदर सहवाग ने ट्वीट कर लिखा, 'आखिरी चार ओवर में 55 रन. हथियार चलाना नहीं भूले। स्पेशल बल्लेबाज के स्पेशल हिट, महेंद्र सिंह धोनी ग्रेट. पांडे की शानदार कोशिश। 188 के स्कोर का बचाव करने के लिए टीम इंडिया के गेंदबाजों को शुभकामनाएं।'