फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव से हाथापाई के बाद अब केजरीवाल सरकार पर लगा PM मोदी की भीड़ चुराने का आरोप

Thu, 22 Feb 2018 04:31 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kejriwal modi - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के तीन साल पूरे हो गए हैं। इसके पूरा होते ही सरकार एक के बाद दूसरे बड़े विवाद में फंस गई है।  केजरीवाल के आवास पर मुख्य सचिव से हाथापाई के बाद अब केजरीवाल सरकार पर पीएम नरेंद्र मोदी की भीड़ जुटाने का आरोप लगा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
aap - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल आम आदमी पार्टी ने अपने तीन साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए जो विज्ञापन बनवाया था वह अब उनके लिए जी का जंजाल बन गया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर आप की बहुत खिंचाई हो रही है। इसे लेकर राजनीति भी तेज हो गई है।
विज्ञापन

3 of 5
kejriwal modi - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर दो विज्ञापनों  के पोस्टर जोर शोर से शेयर किए जा रहे हैं। एक केंद्र सरकार की योजना है। वहीं दूसरी दिल्ली की केजरीवाल सरकार के तीन साल पूरा होने पर जारी किया गया विज्ञापन है।

4 of 5
modi - फोटो : सोशल मीडिया
केंद्र सरकार के विज्ञापन में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रलय की तरफ से देश के लगभग 90 लाख लोगों को गैस सब्सिडी छोड़ने के लिए शुक्रिया कहते हुए कुछ लोगों की तस्वीरें हैं। यह विज्ञापन काफी पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
modi kejriwal - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, केजरीवाल सरकार पर इस तस्वीर को चोरी कर अपने विज्ञापन में लगाने का आरोप लग रहा है। दोनों विज्ञापनों में एक ही तस्वीर का प्रयोग हुआ है। आम आदमी पार्टी से निकाले गए कपिल मिश्रा ने इन तस्वीरों को ट्वीट करते हुए केजरीवाल सरकार पर भीड़ चुराने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है- 'चोर ना चोरी से जाए, ना हेराफेरी से जाए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें