ट्विटर पर बेबाक और मजेदार ट्वीट्स डालने के लिए मशहूर पूर्व क्रिकेटर व कमेंटेटर विरेंद्र सहवाग एक बार फिर अपने एक ट्वीट के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। यही नहीं उनका ये ट्वीट काफी शेयर भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 7
virendra sehwag
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शनिवार को सहवाग ने ट्विटर पर अपनी पत्नी आरती के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है और उसका कैप्शन तो बेहद ही मजेदार है।
विज्ञापन
3 of 7
virendra sehwag
- फोटो : सोशल मीडिया
सहवाग ने अपने इस ट्वीट में पति और स्प्लिट एसी में क्या समानताएं है वो बताया। सहवाग ने लिखा, 'पति की स्थिति स्प्लिट एसी जैसी है। बाहर कितना भी शोर हो, घर में हमेशा ठंडा, शांत और रिमोट कंट्रोल्ड रहता है। शांत, सुशील पति।'
Husband condition is like Split AC. How much ever noise outside , inside the house cool,silent and remote controlled.
Shaant,shushil pati. pic.twitter.com/f80oWkaQSz
— Virender Sehwag (@virendersehwag) April 14, 2017
4 of 7
virendra sehwag
- फोटो : सोशल मीडिया
इस ट्वीट से न सिर्फ लोगों को हंसा रहे हैं बल्कि इसे अब तक 2000 से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं वहीं 17 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 7
virendra sehwag
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले सहवाग ने 18 फरवरी को भी शादी और पति पत्नी से जुड़ा एक मजेदार ट्वीट किया था। उसमें भी सहवाग ने अपनी और पत्नी आरती की फोटो डाली थी।
विज्ञापन
6 of 7
virender sehwag
- फोटो : ट्विटर से
उस ट्वीट में उन्होंने शादी को एक वर्क शॉप बताया था। उन्होंने लिखा था, 'शादी एक वर्कशॉप है जहां पति काम करता है और पत्नी शॉपिंग करती है। लेकिन बीवी जी रॉक्स। वर्क्स एंड शॉप्स।'
Marriage is a workshop where husband works and wife shops. But Biwi ji Rocks ! Works and Shops ! pic.twitter.com/8W8WEr7wvd
— Virender Sehwag (@virendersehwag) February 18, 2017