kejriwal
जब इसक सच्चाई जानने के लिए हम आप के सोशल मीडिया सेल के प्रमुख अंकित लाल के फेसबुक वॉल पर गए तो उनके कुछ पोस्ट में इन बातों का खंडन किया गया था और तथ्य भी पेश किए गए थे। अंकित ने बताया कि 'ये फोटो सुबह की है जिसको शाम का बताकर शेयर किया जा रहा है। सुबह 8 बजे से ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता, एमएलए और दोस्त अरविंद भाई के घर आए हुए थे। अरविंद भाई ने उनके साथ केक भी काटा। दिन में जब अटल जी की तबीयत ज्यादा बिगड़ने की ख़बर आई तो अरविंद भाई ने मिलने आए लोगों को बताया कि वो और मनीष भाई (सिसोदिया) अटल जी को देखने जा रहे हैं। लोगों से ये भी कहा कि ऐसी परिस्थिति में जन्मदिन मनाने की इच्छा नहीं कर रही। केरल में आई हुई बाढ़ के लिए डोनेट करने को भी कहा। इसके बाद अरविंद भाई एम्स चले गए।'