डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप के मामले में कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद उनके समर्थक हिंसक हो गए हैं। हिंसा की आग दिल्ली एनसीआर तक पहुंच गई है। समर्थक जगह-जगह तोड़फोड़ और आगजनी कर रहे हैं। दिल्ली के सात इलाकों में हिंसा की खबर है। दिल्ली में हिंसा के बाद ऐहतिहात के तौर पर नोएडा के कुछ इलाकों में धारा 144 लगाई गई है।
दिल्ली पुलिस के पीआरओ मधुर वर्मा के मुताबिक, दिल्ली में हिंसा के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अलग-अलग इलाकों में पेट्रोलिंग कर रही है।
3 miscreants have been arrested, patrolling is being done in different areas: Madhur Verma, Delhi Police PRO
— ANI (@ANI) August 25, 2017
विज्ञापन
2 of 11
Ram Rahim Verdict
बाबा के भक्तों ने दिल्ली के आनंद विहार, नंद नगरी, गोकुलपुरी, शहादरा, ख्याला, मायापुरी इलाकों में हिंसा की है। नंद नगरी और गोकुलपुरी में दो बसों में आग लगा दी गई है। जहांगीरपुरी और ख्याला में डीटीसी बसें फूंक दी गई हैं। आगजनी और तोड़फोड़ में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
3 of 11
Ram Rahim Verdict
उग्र समर्थकों ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर खड़ी रीवा एक्सप्रेस की दो खाली बोगियों को भी आग के हवाले कर दिया है।
#WATCH: Two empty rakes of Rewa Express at Anand Vihar Terminal railway station set on fire in Delhi #RamRahimVerdict pic.twitter.com/bd5KzfSdYX
— ANI (@ANI) August 25, 2017
4 of 11
ram rahim
बाबा के भक्तों ने गाजियाबाद के लोनी में भी तांडव किया है। यहां भी बसें फूंक दी गई हैं।
विज्ञापन
5 of 11
ram rahim
दिल्ली-एनसीआर में बाबा के भक्त जगह-जगह इकट्ठा हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सीएम केजरीवाल ने लोगों से शांति की अपील की है।
विज्ञापन
6 of 11
DELHI VIOLENCE
दोपहर बाद जैसे ही राम रहीम को दोषी करार दिया गया, तो राजधानी में भी हलचल शुरू हो गई। लोनी गोल चक्कर के पास डेरा समर्थकों की भीड़ जुटी गई।
विज्ञापन
7 of 11
DELHI VIOLENCE
इन लोगों ने वजीराबाद रोड पर ज्योति नगर इलाके में थोड़ी दूर खड़ी तीन डीटीसी बसों को आग के हवाले कर दिया। भजनपुरा में एक बस, गोकुलपुरी में तीन ऑटो में आग लगा दी। नंद नगरी के पास सबोली फाटक को भी आग लगा दी।
8 of 11
DELHI VIOLENCE
इधर, धीरे-धीरे बवाल की आग राजधानी के अन्य हिस्सों में भी फैल गई। शाम होते-होते ख्याला में एक बस, बदरपुर में दो बसों, जहांगीपुर-बाबू जगजीवन राम अस्पताल के पास दो बसों, मंगलापुरी-पालम में एक बस और जीटीबी बाईपास पर एक बस को आग लगा दी गई। हिंसा के बाद सदर सहित दिल्ली के कई बाजार बंद रहे।
9 of 11
DELHI VIOLENCE
उपद्रवियों ने बोतल में पेट्रोल भरकर बस पर फेंका। जेजे कॉलोनी बस स्टैंड बवाना में एक बस को आग के हवाले कर दिया गया। वहीं महरौली में भी एक बस को आग लगाने का प्रयास किया गया। ज्यादातर जगहों पर भीड़ या नकाबपोश युवकों ने बसों को निशाना बनाया।
10 of 11
DELHI VIOLENCE
बवाल की खबर मिलते ही सभी पुलिसकर्मियों को सड़कों पर रहने के लिए कह दिया गया। दिल्ली से सटे सभी बॉर्डरों खासकर हरियाणा से सटे बॉर्डरों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई।
पुलिस ने बलवा करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।