अगर 31 दिसंबर तक नहीं किया ये काम तो बंद हो जाएंगे आपके बैंक अकाउंट
Sat, 26 Aug 2017 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
सार
- 31 दिसंबर तक खाताधारकों को दिया लिंक कराने का मौका
- 107 बैंक शाखाओं में आधार एनरोलमेंट सेंटर खोले जाएंगे
- बैठक में कई अधिकारी व प्रतिनिधि बिना जानकारी के पहुंचे, अतिरिक्त उपायुक्त ने व्यक्त की नाराजगी
बैंक खाताधारकों के लिए 31 दिसंबर तक अपने खाते को आधार से लिंक करवाना अनिवार्य किया गया है। निर्धारित तिथि तक ऐसा नहीं कराने पर खाते को फ्रीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
aadhaar card
इस संबंध में जानकारी शुक्रवार को बैंकर्स की जिला स्तरीय समीक्षा कमेटी एवं जिला परामर्श कमेटी में दी गई। इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप दहिया ने की। बैठक में बताया गया कि बैंक खाते को आधार से लिंक करने के लिए जिले की 107 बैंक शाखाओं में आधार एनरोलमेंट अथवा ऑथेंटिकेशन सेंटर खोले जाएंगे। अग्रणी जिला प्रबंधक आर सी नायक ने बताया कि खाताधारक अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर अपने खाते को आधार से लिंक करवा सकेंगे, दूसरे बैंक का खाता होने पर भी यहां लिंक कराया जा सकेगा, लेकिन इसके लिए उस शाखा में आधार एनरोलमेंट अथवा ऑथेंटिकेशन सेंटर होना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 5
आधार पे
दहिया ने इस मौके पर कहा कि भविष्य में जिला स्तरीय कमेटी की बैठक में बैंक के महाप्रबंधक अथवा वरिष्ठ अधिकारी ही आएं, जिन्हें बैंक को दिए गए लक्ष्यों तथा उन पर की गई कार्रवाई की पूरी जानकारी हो। बैठक में कई बैंकों के आए प्रतिनिधियों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं पर बैंक द्वारा की गई कार्रवाई की पूरी जानकारी नहीं थी। वे अतिरिक्त उपायुक्त के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्देश दिए कि बैंक के रीजनल मैनेजर या महाप्रबंधक स्तर के अधिकारी ही इस बैठक में भाग लें, जो बैंक की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ साथ निर्णय लेने की क्षमता भी रखते हों।
4 of 5
आधार कार्ड
एलडीएम ने सभी बैंक अधिकारियों से कहा कि वह अपने बैंक के गार्डों की सूची एलडीएम कार्यालय में भिजवाएं क्योंकि पुलिस अधिकारी सुरक्षा की दृष्टि से यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि बैंक में नियुक्त गार्ड का हथियार पंजीकृत है अथवा नहीं। उसका रिकॉर्ड यहां गुरुग्राम में होना चाहिए। बैंक के सुरक्षा गार्डाें की पुलिस वेरिफिकेशन भी सुनिश्चित की जाएगी। एलडीएम ने जिले के सभी बैंकों में सूचीबद्ध की गई सुरक्षा एजेंसियाें की सूची भी उनके पास भेजने को कहा है।
कृषि क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य से कम ऋण सुविधा मुहैया करवाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसका कारण पूछा। कृषि क्षेत्र में गुरुग्राम जिले में जून में समाप्त हुई तिमाही के दौरान ऋण वितरण में लगभग 23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम तथा अन्य प्राथमिकता क्षेत्रों को ऋण वितरण की समीक्षा भी की गई। इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक के एजीएम संजय कक्कड़, नाबार्ड के एजीएम वी के नागरा, सिंडीकेट बैंक के एजीएम ब्रिजेश गौतम, एलडीएम आर सी नायक सहित कई बैंक अधिकारी उपस्थित थे।