फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसे बचाना चाहती थी वो, दीप्ति की नजर में विलेन बन गया था ‘हीरो’

विज्ञापन
1 of 17
देवेंद्र के ड्रामे में दीप्ति इस कदर उलझ गई थी कि वह विलेन देवेंद्र को ‘हीरो’ समझने लगी थी। (सभी फोटो: पप्पू नेहरा/अमर उजाला, गाजियाबाद)
विज्ञापन

उसे बचाना चाहती थी वो, दीप्ति की नजर में विलेन बन गया था ‘हीरो’

2 of 17
देवेंद्र ने 36 घंटे के भीतर दीप्ति के सामने खुद को ऐसा शो किया कि वह उसके लिए कुछ भी कर सकता है, दीप्ति को असुरक्षित महसूस न होने दिया, इसलिए दीप्ति ने देवेंद्र को न पकड़ने के लिए एसएसपी से कहा था।
विज्ञापन

उसे बचाना चाहती थी वो, दीप्ति की नजर में विलेन बन गया था ‘हीरो’

3 of 17
साइको लवर देवेंद्र दीप्ति का अपहरण कर बागपत ले गया था। वहां उसने दीप्ति को यह बात अच्छी तरह समझा दी कि उसके बेस्ट फ्रेंड ने ही उसका अपहरण करवाया है।

उसे बचाना चाहती थी वो, दीप्ति की नजर में विलेन बन गया था ‘हीरो’

4 of 17
अपहरणकर्ता उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं लेकिन वह उसे बचाएगा। दीप्ति ने यह थ्योरी मान ली। यही वजह है कि उसने पुलिस से देवेंद्र के खिलाफ कोई कदम न उठाने को कहा था।
विज्ञापन

उसे बचाना चाहती थी वो, दीप्ति की नजर में विलेन बन गया था ‘हीरो’

5 of 17
बकौल पुलिस, गन्ने के खेत से जब देवेंद्र बाइक लेने के लिए गया तो दीप्ति ने देवेंद्र के पैर पकड़कर कहा था कि भइया! आप मत जाओ।
विज्ञापन

उसे बचाना चाहती थी वो, दीप्ति की नजर में विलेन बन गया था ‘हीरो’

6 of 17
आप चले गए तो ये लोग मुझे मार डालेंगे। हालांकि भइया कहने पर देवेंद्र कुछ नाराज भी हुआ था।
विज्ञापन

उसे बचाना चाहती थी वो, दीप्ति की नजर में विलेन बन गया था ‘हीरो’

7 of 17
बकौल एसएसपी, देवेंद्र ने रेलवे स्टेशन पर छोड़ते वक्त दीप्ति से कहा था कि वह अब उसे दोस्त समझेगी या दुश्मन। देवेंद्र का कहना है कि उसने कहा था कि दोस्त। मगर पुलिस और दीप्ति का कहना है कि उसने कोई जवाब नहीं दिया था।

उसे बचाना चाहती थी वो, दीप्ति की नजर में विलेन बन गया था ‘हीरो’

8 of 17
देवेंद्र ने बताया कि उसकी ख्वाहिश दीप्ति के साथ शादी कर काठमांडू जाने की थी, उसके नाम 30 केस दर्ज हैं, ‘मोहब्बत’ की खातिर एक केस और दर्ज करवा लेगा।

उसे बचाना चाहती थी वो, दीप्ति की नजर में विलेन बन गया था ‘हीरो’

9 of 17
लेकिन अब पुलिस ने उसे पकड़ लिया तो वह कह रहा था कि जेल जाने के बाद दीप्ति को भूलने की कोशिश करूंगा।

उसे बचाना चाहती थी वो, दीप्ति की नजर में विलेन बन गया था ‘हीरो’

10 of 17
दीप्ति ने बताया कि जो खुलासा पुलिस ने बताया वह सही है, अब वह चाहती है कि ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि दोबारा किसी लड़की का अपहरण न किया जा सके।

उसे बचाना चाहती थी वो, दीप्ति की नजर में विलेन बन गया था ‘हीरो’

11 of 17
उसने यह भी कहा कि अब ऑटो और मेट्रो में सफर वह दोबारा करेगी या नहीं इसके बारे में अभी कोई कमेंट भी नहीं कर सकती है। उसने कहा कि जो हुआ वह उसने एसएसपी सर को बता दिया है, एसएसपी ने आप लोगों को बता दिया।

उसे बचाना चाहती थी वो, दीप्ति की नजर में विलेन बन गया था ‘हीरो’

12 of 17
सुबह दीप्ति के परिजनों ने बताया कि जो अपहरण का खुलासा हुआ, वही सच है। उन्होंने कहा कि एक बात साफ है कि अपहरणकर्ता परिवार का कोई करीबी नहीं निकला।

उसे बचाना चाहती थी वो, दीप्ति की नजर में विलेन बन गया था ‘हीरो’

13 of 17
देवेंद्र ने कहा कि दीप्ति का अपहरण करने के बाद बदमाशों ने उसे अपनी मर्जी से छोड़ भी दिया। उन पर किसी का कोई दबाव नहीं था।

उसे बचाना चाहती थी वो, दीप्ति की नजर में विलेन बन गया था ‘हीरो’

14 of 17
अपहरण कि वजह देवेंद्र ने बताया कि वह दीप्ति के दिल में जगह बनाना चाहता था, इसलिए अपहरण किया था, जबकि एसएसपी का दावा है कि पुलिस के दबाव में किडनैपर ने दीप्ति को छोड़ा।

उसे बचाना चाहती थी वो, दीप्ति की नजर में विलेन बन गया था ‘हीरो’

15 of 17
पुलिस और बदमाशों के दावे को कुछ लोग फिल्म की कहानी जैसा मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि जो बदमाश तीन लाख का इनामी हो। हत्या, लूट, डकैती कर चुका हो। हार्ड कोर क्रिमिनल हो। पुलिस कस्टडी से भाग चुका हो। नाम बदलकर छिपकर रह रहा हो, ऐसे कैसे लड़की के लिए नर्म दिल बन गया, जो उसे जानती तक नहीं।

उसे बचाना चाहती थी वो, दीप्ति की नजर में विलेन बन गया था ‘हीरो’

16 of 17
जिसने उसे कभी देखा नहीं। वह प्यार जगाने के लिए यह कदम उठाएगा? यह तो बॉलीवुड की कोई फिल्म की कहानी लग रही है।
विज्ञापन

उसे बचाना चाहती थी वो, दीप्ति की नजर में विलेन बन गया था ‘हीरो’

17 of 17
हालांकि एसएसपी का कहना है कि वह खुद भी चौंक गए थे कि ऐसा कैसे हो सकता है, मगर जब केस की तह तक गए तो एक-एक बात जुड़ती चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें