Vikas Dubey arrested in ujjain
- फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि विकास ने सरेंडर की सूचना खुद पुलिस और स्थानीय मीडिया को दी। स्थानीय मीडिया के साथ ही स्थानीय पुलिस भी महाकालेश्वर मंदिर के सामने पहुंची और विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया। जिस वक्त पुलिस विकास दुबे को गिरफ्तार कर महाकाल थाने ले जा रही थी, तब वह बीच-बीच में चिल्ला रहा था, '...मैं विकास दुबे हूं...कानपुर वाला'। इसके बाद पुलिस के एक जवान ने उसका मुंह अपने हाथ से बंद कर पुलिस जीप की ओर ले गया। वहां जब एक बार पुलिस ने उसके मुंह से हाथ हटाया तो वह फिर चिल्लाया जिस पर पीछे से एक जवान ने उसके सर पर मारा और उसका मुंह दोबारा बंद कर गाड़ी में बैठाया।