Vikas Dubey encounter
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस विकास दुबे के भागने की बात कर रही है लेकिन सवाल ये उठ रहे हैं कि अगर विकास दुबे को भागना ही होता तो वह उज्जैन में ही भाग जाता। उज्जैन मंदिर में पकड़े जाने से पहले करीब दो घंटे तक वहीं रहा लेकिन भागा नहीं बल्कि लोगों को खुद चिल्लाकर अपना नाम बताया। उसने मीडियाकर्मियों के सामने भी चिल्ला-चिल्लाकर बताया कि वो विकास दुबे है कानपुर वाला। वह तब क्यों नहीं भागा।