यह नजारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या का है। संसद को बेहतरीन तरीके से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी से संसद का नजारा बेहद लुभावना दिख रहा है। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आइए इसी तरह की कुछ बेहतरीन तस्वीरों को देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
- फोटो : ANI
स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए हाईवे और संपर्क मार्गों पर निगरानी कड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मुख्य सड़कों और नदी-नालों तक नजर रखी जा रही है। औचक जांच के जरिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
3 of 4
- फोटो : ANI
कुछ जगहों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसके साथ ही संवेदनशील जगहों और वीआईपी इलाकों में मैनहोल तक सील करवा दिए गए हैं, ताकि कोई उनके अंदर न छिप सके।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को लाल किले पर तिरंगा झंडा फहराएंगे। इसको लेकर पुलिस लाल किले की सुरक्षा के लिए चेहरा पहचानने वाले सॉफ्टवेयर से लैस कैमरों का पहली बार इस्तेमाल कर रही है।