बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपने वीरे इशान की बारात में जमकर ठुमके लगाए। बारात दिल्ली रेलवे स्टेशन से लखनऊ जा रही थी। (सभी फोटो- TOI) बता दें कि स्वरा भास्कर ने अपने भाई की शादी में वेडिंग प्लानर की भूमिका निभाई थी। स्वरा भास्कर ने अपनी भाभी और बाकी सभी औरतों के लिए बनारस और चेन्नई से साड़ियों की शॉपिंग की है। बारात के लिए काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन की एक पूरी बोगी बारातियों के लिए बुक की गई थी। बता दें कि स्वरा भास्कर के भाई इशान ने अपनी प्रेमिका भूमिका से शादी की है। दोनों लंबे समय से डेट कर रहे थे। इतना ही नहीं दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन पर भी स्वरा भास्कर का अंदाज देखने लायक था। रिसेप्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी आमंत्रित थे।