फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS : सूरजकुंड मेले में प्रस्तुती पर जमकर झूमे देशी-विदेशी सैलानी..

Tue, 06 Feb 2018 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 10
surajkund mela - फोटो : अमर उजाला
सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले की चौपाल पर सोमवार को देश विदेश से आए कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

2 of 10
surajkund mela - फोटो : अमर उजाला
दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों की हौसलाअफजाई की। सहयोगी देश किर्गिस्तान के अलावा कई अन्य देशों से आए कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े पारंपरिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन करके यह जता दिया कि गीत-संगीत की कोई भाषा नहीं होती।
विज्ञापन

3 of 10
surajkund mela - फोटो : अमर उजाला
मेले की मुख्य चौपाल पर किर्गिस्तान और तंजानिया के कलाकारों ने परंपरागत नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि मोरक्को के कलाकारों ने भी नृत्य व गायन से लोगों को मस्ती में डुबो दिया। चौपाल पर ही मिस्त्र के कलाकारों ने तामेर और समा डांस की प्रस्तुति दी, जबकि तुर्कमेनिस्तान के कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर पर्यटकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

4 of 10
surajkund mela - फोटो : अमर उजाला
वहीं, महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा लावणी और पंजाब के कलाकारों द्वारा भंगड़ा व गिद्दा की थाप बजते ही मेले में घूम रहे लोग खुद को रोक नहीं पाये और एक-एक ताल पर ठुमके लगाए।
विज्ञापन

5 of 10
surajkund mela - फोटो : अमर उजाला
इसमें सिक्किम के कलाकारों ने राईचंडी डांस की प्रस्तुति दी। जबकि मध्यप्रदेश के कलाकारों ने बधाई नृत्य की प्रस्तुति दी। इसी प्रकार थीम स्टेट उत्तरप्रदेश के कलाकारों ने मयूर डांस की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

6 of 10
surajkund mela - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर के कलाकारों ने धमाली नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि हिमाचल के कलाकारों ने सिरमोरी नाटी की प्रस्तुति दी। दोपहर बाद उड़ीसा राज्य के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

7 of 10
surajkund mela - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम उड़ीसा के इन कलाकारों ने डालखाई नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें महिलाएं और पुरुष ढोल-नगाड़ों के साथ बाजे पर नाच रहे थे। इस नृत्य में अलग ही आकर्षण था और दर्शकों को अपनी ओर खींच रहा था।

8 of 10
surajkund mela - फोटो : अमर उजाला
इसी प्रकार थीम राज्य उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने पाई डांडा नृत्य प्रस्तुत किया, जिस पर दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाकर कलाकारों का हौसला बढ़ाया।

9 of 10
surajkund mela - फोटो : अमर उजाला
मेले में आने वाले दर्शक वहां बने सेल्फी प्वाइंट पर खुद को सेल्फी लेने से नहीं रोक पाते हैं। दिल्ली गेट से प्रवेश करने वाले दर्शक अंदर आते ही वहां बने काशी घाट और सेल्फी प्वाइंट को देखकर सेल्फी लेने के लिए रुक जाते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
surajkund mela - फोटो : अमर उजाला
​मेला परिसर में जगह-जगह बने सेल्फी प्वाइंट के अलावा विभिन्न प्रदेशों के द्वार व प्रतीक चिन्हों के साथ भी लोग सेल्फी लेना नहीं भूलते हैं। इनमें चार मिनार के प्रतिरूप, केदारनाथ धाम, अजंता की गुफा के प्रतिरूप आकर्षण का केंद्र हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें