फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग मामला : 'फिर ना कोई अंकित बने और किसी पिता को इस पीड़ा से न गुजरना पड़े'..

Tue, 06 Feb 2018 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
ankit murder - फोटो : facebook/अमर उजाला
आनर किलिंग के शिकार अंकित सक्सेना के परिजनों से सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मिलने पहुंचे। अंकित के घर के आसपास कड़ी सुरक्षा में मुख्यमंत्री रघुवीर नगर में दाखिल हुए।
विज्ञापन

2 of 8
kejriwal meets ankit family - फोटो : सोशल मीड‌िया
इस मौके पर उन्होंने अंकित के पिता को ढांढस बंधाते हुए सरकार की ओर से हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। नम आंखों से अंकित के पिता ने कहा फिर ना कोई अंकित बने और किसी पिता को इस पीड़ा से न गुजरना पड़े।
विज्ञापन

3 of 8
ankit murder - फोटो : facebook/अमर उजाला
शाम करीब 6 बजकर 14 मिनट पर केजरीवाल अंकित की गली में पहुंचे। घर के बाहर जमीन पर बैठे शोकमग्न लोगों के बीच मुख्यमंत्री अंकित के पिता के पास बैठे।

4 of 8
ankit murder - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर उन्होंने सबसे पहले अंकित के पिता यशपाल सक्सेना से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा और फिर अंकित की मां के स्वास्थ्य के बारे में पूछा।
विज्ञापन

5 of 8
ankit murder
अंकित के पिता दिल की बीमारी से ग्रस्त हैं और पिछले साल ही उनके दिल में चार स्टंट डाले गए थे। उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए केजरीवाल ने उनसे कहा कि वह दिल्ली के किसी भी निजी अस्पताल में अपना इलाज करवा सकते हैं और सरकार उनका पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन

6 of 8
ankit murder - फोटो : facebook
मुख्यमंत्री ने इसी बीच अपना निजी मोबाइल नम्बर भी अंकित के पिता को दिया और कहा कि अगर उन्हें किसी भी वक्त किसी चीज की आवश्यकता है तो सरकार उनकी पूरी मदद करेगी।
विज्ञापन

7 of 8
ankit murder - फोटो : facebook
साथ ही उन्होंने अंकित को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली के बेहतर से बेहतर वकील का खर्च भी उठाने की बात कही। करीब 20 मिनट तक मुख्यमंत्री ने अंकित के पिता को सांत्वना दी।
विज्ञापन

8 of 8
ankit murder - फोटो : अमर उजाला
जाते वक्त केजरीवाल ने उनकी हिम्मत बंधाई। इस बीच अंकित के पिता की आंखे अपने बेटे को याद करके नम हो गईं और उन्होंने कहा उनके बेटे को न्याय दिलाया जाए, ताकि फिर किसी के साथ ऐसी घटना ना हो। फिलहाल केजरीवाल परिवार को किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद पर चुप्पी ही साध गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें