फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में नाईजीरियाई नागरिकों की पिटाई का दर्दनाक वीडियो आया सामने

Tue, 28 Mar 2017 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 8
attack
एनएसजी सोसायटी निवासी 12वीं के छात्र मनीष खारी की मौत के बाद प्रतिक्रिया स्वरूप नाइजीरियाई नागरिकों पर दर्दनाक हमले का एक वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 8
attack
इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नाईजीरियाई नागर‌िक को भीड़ बुरी तरह पीट रही है और कुर्सी टेबल व रॉड से भी हमला किया गया है। अगली स्ला‌इड में द‌ेखें वीड‌ियो।
विज्ञापन

3 of 8
attack
एनपी सिंह डीएम ग्रेटर नोएडा ने इस वीडियो के सामने आने के बाद कहा है कि जो दोषी लोग हैं उनके ख‌िलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और देश की छवि को नुकसान नहीं पहुंचने दिया जाएगा। ‌इस मामले में अब तक 5 लोगों को ग‌िरफ्तार कर ल‌िया गया है। Happening Right Now In G.Noida!!Large Group Of Indians Pounce On Another Nigerian ! Where's This Getting To ?! Ya Salam! #PrayForG.Noida 😭💔. pic.twitter.com/L9snbKkfQP — Najaaah (@Najah_GA_) March 27, 2017

4 of 8
attack
पहले अंसल प्लाजा, फिर परी चौक पर हुआ हमला
सोमवार शाम लगभग 7 बजे परी चौक पर चक्का जाम के दौरान अंसल प्लाजा के पास से कार में सवार होकर गुजर रहे नाइजीरियाई नागरिकों को स्थानीय लोगों ने घेर लिया। इसकी भनक लगने पर परी चौक पर धरने पर बैठे युवा बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और कार सवार विदेशियों पर हमला कर घायल कर दिया। (फोटो में नाईज‌ीर‌ियाई नागर‌िकों को द‌िया सुरक्षा का भरोसा)
विज्ञापन

5 of 8
attack
लगभग पौने 8 बजे जब एसपी देहात सुजाता सिंह लोगों से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दे रहीं थीं। उसी दौरान एक और नाइजीरियाई युवक हेलमेट लगाकर बाइक से गुजर रहा था। तभी लोगों की भीड़ ने उसे घेरकर बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस अफसर और फोर्स ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठियां फटकारते हुए भीड़ को खदेड़ दिया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। (फोटो में ग‌िरफ्तार आरोपी)
विज्ञापन

6 of 8
attack
बता दें क‌ि सोमवार शाम 4 बजे बड़ी संख्या मेें लोग कैंडल मार्च के लिए एनएसजी सोसायटी के बाहर जमा हुए। शाम 6 बजे यहां से लोग मार्च निकालते हुए परी चौक पर पहुंचे और शाम मनीष के फोटो और मोमबत्ती लेकर धरना देकर बैठ गए। इससे शहर के मुख्य चौराहे परी चौक पर ट्रैफिक जाम लग गया। एसपी देहात सुजाता सिंह, सीओ प्रथम अभिनंदन कुमार, कई थानों के प्रभारी और पुलिस फोर्स परी चौक पर पहुंच गए। उसी दौरान परी चौक से गुजर रहे दो नाइजीरिया निवासियों पर भीड़ ने हमला बोल दिया। जिसके बाद पुलिस को लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा।
विज्ञापन

7 of 8
attack
नाइजीर‌ियाई दूतावास के अध‌िकारी पहुंचे थाने।
विज्ञापन

8 of 8
attack
सोमवार को था मनीष का 21वां जन्मदिन
सोमवार को मनीष खारी का 21वां जन्मदिन था। मनीष के पिता किरनपाल सिंह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं और ग्रेनो के एनएसजी सोसायटी में परिवार समेत रहते हैं। शुक्रवार रात मनीष घर के सामने से गायब हो गया था। अगले दिन वह नशे की हालत में घर लौटा। खून की उल्टियां होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें