फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने दो नाइजीरियाई को पीटकर किया घायल, सीएम योगी ने दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा: स्वराज

Tue, 28 Mar 2017 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 8
nigerian beaten - फोटो : अमर उजाला
एनएसजी सोसायटी निवासी 12वीं के छात्र मनीष खारी की मौत के मामले के पांच नामजद नाइजीरियाई नागरिकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। ज‌िसके बाद लोगों ने दो नाजीर‌ियाई को पीट-पीटकर घायल कर द‌िया। इस मामले की गूंज सुषमा स्वराज तक पहुंची और उन्होंने कहा है क‌ि इस मामले की निष्पक्ष कार्रवाई के ल‌िए यूपी के सीएम योगी आद‌ित्यनाथ ने पूर्ण भरोसा द‌िलाया है। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में र‌िपोर्ट भी मांगी है। I have asked for a report from Government of Uttar Pradesh about the reported attack on African students in Noida. — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) March 27, 2017
Sadiq - Government of India is seized of the matter. We are taking immediate action. https://t.co/SRdS2QGuj1 — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) March 28, 2017
I have spoken to Yogi Adityanath ji Chief Minister of Uttar Pradesh about attack on African students in Greater Noida. /1 — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) March 28, 2017
विज्ञापन

2 of 8
nigerian beaten - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है क‌ि सोमवार सुबह लोगों ने पहले एसएसपी कार्यालय और फिर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। वहीं शाम को एनएसजी सोसायटी से परी चौक तक कैंडल मार्च निकाला और धरने पर बैठ गए। इससे परी चौक पर ट्रैफिक जाम लग गया। लोगों को समझाने के लिए पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे। उसी दौरान परी चौक से गुजर रहे दो नाइजीरिया निवासियों पर भीड़ ने हमला बोल दिया। जिसके बाद पुलिस को लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। He has assured that there will be a fair and impartial investigation into this unfortunate incident. /2 — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) March 28, 2017
विज्ञापन

3 of 8
nigerian beaten - फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह गोल्डन फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए, महिला शक्ति उत्थान मंडल एवं अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता मनीष खारी के परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे। लोगों ने एसएसपी धर्मेंद्र सिंह और एसपी देहात सुजाता सिंह से मनीष की हत्या में नामजद किए गए पांच नाइजीरियाई नागरिकों की गिरफ्तारी की मांग की। फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर व लोगों ने पुलिस पर छात्र मनीष के लापता होने और नाईजीरियाई नागरिकों द्वारा अगवा करने की सूचना देने के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही और नामजदों को गिरफ्तार कर छोड़ने का आरोप लगाया। एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने जांच के लिए तीन-चार दिन का समय मांगा और जांच एसपी देहात सुजाता सिंह को सौंप दी। चार दिन के आश्वासन की बात सुनकर लोगों ने नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट पर डीएम ऑफिस पहुंच गए।

4 of 8
nigerian beaten - फोटो : अमर उजाला
जब सिटी मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार बातचीत करने पहुंचे तो लोगों ने डीएम या एडीएम लेवल के अधिकारी से बात करने को कहा। एक घंटे तक चले हंगामे बाद एडीएम फाइनेंस केशव कुमार ने लोगों से वार्ता की। एडीएम फाइनेंस ने मामले में जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं लोगों ने कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

5 of 8
nigerian beaten - फोटो : अमर उजाला
शाम 4 बजे बड़ी संख्या में लोग कैंडल मार्च के लिए एनएसजी सोसायटी के बाहर जमा हुए। शाम 6 बजे यहां से लोग मार्च निकालते हुए परी चौक पर पहुंचे और शाम मनीष के फोटो और मोमबत्ती लेकर धरना देकर बैठ गए। इससे शहर के मुख्य चौराहे परी चौक पर ट्रैफिक जाम लग गया। एसपी देहात सुजाता सिंह, सीओ प्रथम अभिनंदन कुमार, कई थानों के प्रभारी और पुलिस फोर्स परी चौक पर पहुंच गए।
विज्ञापन

6 of 8
nigerian beaten - फोटो : अमर उजाला
पहले अंसल प्लाजा, फिर परी चौक पर हुआ हमला 
सोमवार शाम लगभग 7 बजे परी चौक पर चक्का जाम के दौरान अंसल प्लाजा के पास सेे कार में सवार होकर गुजर रहे नाइजीरियाई नागरिकों को स्थानीय लोगों ने घेर लिया। इसकी भनक लगने पर परी चौक पर धरने पर बैठे युवा बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और कार सवार विदेशियों पर हमला कर घायल कर दिया। लगभग पौने 8 बजे जब एसपी देहात सुजाता सिंह लोगों से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दे रहीं थीं।
विज्ञापन

7 of 8
nigerian beaten - फोटो : अमर उजाला
उसी दौरान एक और नाइजीरियाई युवक हेलमेट लगाकर बाइक से गुजर रहा था। तभी लोगों की भीड़ ने उसे घेरकर बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस अफसर और फोर्स ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठियां फटकारते हुए भीड़ को खदेड़ दिया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

8 of 8
नाईजीर‌ियाई की प‌िटाई - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को था मनीष का जन्मदिन 
सोमवार को मनीष खारी का 21वां जन्मदिन था। मनीष के पिता किरनपाल सिंह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं और ग्रेनो के एनएसजी सोसायटी में परिवार समेत रहते हैं। शुक्रवार रात मनीष घर के सामने से गायब हो गया था। अगले दिन वह नशे की हालत में घर लौटा। खून की उल्टियां होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें