शानदार अभिनेता और दमदार आवाज के मालिक ओमपुरी का 6 दिसंबर (शुक्रवार) की सुबह निधन हो गया। उनकी फिल्मों के जरिए दुनिया भले ही उन्हें एक बेहतरीन अभिनेता के रूप में जानती हो लेकिन उनकी निजी जिंदगी और लव लाइफ से जुड़े किस्से भी कम रोचक नहीं है। एनएसडी के दिनों से ही उनके प्यार के दिलचस्प किस्सों की शुरुआत होती है।
विज्ञापन
2 of 10
अपनी लव लाइफ के बारे में एक बार उन्होंने खुद ही बड़े दिलचस्प अंदाज में पूरा किस्सा सुनाया था। आगे की स्लाइड्स में हम उन्हीं के शब्दों में उनकी प्रेम कहानियों के किस्से आपके लिए लाए हैं...
विज्ञापन
3 of 10
अपनी प्रेम कहानियों का किस्सा ओमपुरी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से शुरु करते हैं और बताते हैं कि, जब मैं एनएसडी में था, एक लड़की के साथ मेरी अच्छी दोस्ती थी और हमने साथ ही ग्रैजुएशन खत्म किया। लेकिन उसकी शादी हो गई और उस दिन मैं सच में बहुत दुखी हुआ था।
4 of 10
om puri
एनएसडी का ही एक बड़ा मजाकिया किस्सा ओमपुरी के क्लासमेट रहे अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने भी एक बार बताया था। ओमपुरी एक मध्यवर्गीय पंजाबी परिवार से थे, ऐसे में उनकी पढ़ाई भी पंजाबी बोर्ड से हुई थी। नसीर बताते हैं कि ओमपुरी बड़े ही रोमांटिक शख्स थे। अंग्रेजी में कच्चे ओमपुरी एनएसडी में लड़कियों को रिझाने के लिए गुलाब के फूल लाया करते थे। नसीर ने हंसते हुए ये भी कहा कि ओमपुरी कहते थे तू तो लड़कियों को अपनी अंग्रेजी से घायल कर देगा लेकिन हम जैसों को तो इन्हीं गुलाबों का सहारा है।
विज्ञापन
5 of 10
om puri
एनएसडी के बाद ओमपुरी मुंबई चले गए और वहीं उन्हें दूसरी बार प्यार हुआ। बात मुंबई के मेरे शुरुआती दिनों की है। एक महिला जो मुझसे उम्र में कुछ बड़ी थी, उसका दावा था कि वो मेरे प्यार में पड़ गई है। लेकिन उसने भी मुझसे शादी से इंकार कर दिया। तब मैं बहुत दुविधा में पड़ गया था। मैं एक ऐसा रिश्ता चाहता था जो उम्रभर के लिए मेरे साथ रहे। लेकिन शायद मैं भी प्यार में बहुत ईमानदार नहीं था।
विज्ञापन
6 of 10
डेमो पिक
एक ऐसा शख्स जिसे प्यार की तलाश हो और प्यार ना मिले तो वह कुछ भी मिलने पर संतुष्ट हो जाता है। ऐसा ही शायद ओमपुरी जी के साथ भी हुआ। एक अभिनेत्री से अपने तीन साल के प्यार का किस्सा वो कुछ ऐसे सुनाते हैं। मैं एक अभिनेत्री से प्यार करता था और तीन साल साथ भी रहे। लेकिन इस दौरान किसी भी तरह मैं उसके साथ कमिटमेंट नहीं कर पाया। मेरे ऐसे रवैये से वो भी मुझसे दूर हो गई।
विज्ञापन
7 of 10
om puri
ओमपुरी जी के लिए शादी दो सोच का मिलन था। वो अपनी पहली शादी के बारे में कुछ इस तरह बताते हैं। वैसे आपको बता दें कि उनकी पहली शादी सिर्फ 10 महीने ही टिक पाई थी। ओमपुरी कहते हैं- मेरे जीवन में शादी का पड़ाव बहुत देर में आया, जब मैं 40 का था। एक महिला जिसे मैं 9 सालों से जानता था उससे मैंने शादी की। हमारी इस शादी में एक ही परेशानी रही, वो दिल्ली में रहती थी और मैं मुंबई में। इस तरह हम एक-दूसरे को कभी अच्छे से जान ही नहीं पाए। दुर्भाग्यवश हमारी ये शादी केवल 10 महीने ही चली।
8 of 10
om puri
अपनी दूसरी शादी के बारे में ओमपुरी कहते हैं कि वो बहुत ईमानदार और सीधा था। वो कहते हैं- पहली शादी टूटने के बाद जब मैं सिटी ऑफ जॉय कोलकाता में शूटिंग कर रहा था, तब मैं नंदिता से मिला जो एक पत्रकार थी। मैं उसकी बुद्धिमत्ता से आकर्षित हुआ और उससे शादी कर ली। नंदिता मुझसे 16 साल छोटी है और भावनात्मक रूप से अपरिपक्व भी। सच कहूं तो हम दोनों का रिश्ता परफेक्ट तो नहीं है लेकिन ये ईमानदार और बहुत ही खुला हुआ है।
9 of 10
om puri
नंदिता और ओमपुरी को एक बेटा है ईशान जिसके के लिए ओमपुरी सब कुछ बेस्ट चाहते हैं। नंदिता और मेरा एक ही बच्चा है ईशान। मैंने उसके लिए इतना कमा लिया है कि उसे सबकुछ अच्छा मिले और उसकी शिक्षा भी अच्छे से हो सके।