फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-Mumbai Expressway: इंतजार खत्म, DND से नौ KM का सेक्शन पूरा, अगले माह नोएडा-दिल्ली से सीधे पहुंचे मुंबई

Fri, 29 May 2026 09:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

DND-Delhi-Mumbai Expresswa: केंद्रीय सड़क परिवाहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने डीएनडी से नौ किलोमीटर के सेक्शन कार्य पूरा होने की घोषणा की। डीएनडी-नोएडा एयरपोर्ट तक जल्द शुरू कार्य शुरू होगा। कालिंदी कुंज पर फ्लाईओवर बनाकर जाम दूर करेंगे।
विज्ञापन
1 of 7
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद के वाहन चालक डीएनडी फ्लाईओवर के जरिए डीएनडी-फरीदाबाद केएमपी लिंक एक्सप्रेस-वे से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भर सकते हैं। छह लेन का डीएनडी-फरीदाबाद केएमपी लिंक एक्सप्रेस-वे जून-2026 तक तैयार हो जाएगा। इस एक्सप्रेस-वे से वाहन चालकों का सोहना होते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का सफर आसान हो जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की फाइल फोटो
गुरुग्राम जिले के सोहना से शुरू दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को दिल्ली-नोएडा तक पहुंचाने के लिए डीएनडी-फरीदाबाद केएमपी लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना शुरू की गई थी। यह दिल्ली में महारानी बाग (डीएनडी फ्लाईओवर और रिंग रोड) से शुरू होकर फरीदाबाद से होते हुए सोहना के पास खलीलपुर से जा रहे केएमपी एक्सप्रेस-वे को लिंक करता है। केएमपी एक्सप्रेस-वे से सोहना पर यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जुड़ता है।
विज्ञापन

3 of 7
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इस 59 किलोमीटर एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर रहा है। 5,332 करोड़ रुपये की परियोजना को तीन चरणों में बनाया जा रहा है। पहले चरण में सोहना से फरीदाबाद के सेक्टर-65 इंटरचेंज तक वर्ष 2023 में बनकर तैयार हुआ था। इसके बाद वर्ष 2024 में इस एक्सप्रेस-वे का दूसरा सेक्शन फरीदाबाद होते हुए दिल्ली के जैतपुर तक शुरू हो गया था। इसके बाद जैतपुर से वाहन चालकों का आवागमन शुरू हो गया था।
 

4 of 7
Delhi Mumbai Expressway - फोटो : X/@PMOIndia
अब डीएनडी से जैतपुर तक का 9 किलोमीटर लंबा सेक्शन पर लगभग पूरा होने के दौर में है। जैतपुर से कालिंदी कुंज होते हुए यह डीएनडी फ्लाईओवर तक काम अंतिम दौर में है। अगले माह जून-2026 तक यह सेक्शन पूरा होने के बाद नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली के निवासी लगभग 40 मिनट में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे तक जा सकेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
Delhi Mumbai Expressway - फोटो : X/@PMOIndia
डीएनडी से पुश्ता रोड से नोएडा एयरपोर्ट तक जल्द शुरू होगा कार्य
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का जबरदस्त दबाव हो गया है। ऐसे में दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट तक जाने के लिए दूसरा रास्ता बनाने की योजना है। पिछले दिनों डीएनडी से पुश्ता रोड होते हुए जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक रोड बनाने का प्रस्ताव किया गया है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे विकास प्राधिकरण (यूपीडा) इसे बना रहा है। यूपीडा की ओर से से सर्वे का कार्य चल रहा है। इस रोड के बनने से दिल्ली के निवासियों को नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना आसान होगा।
विज्ञापन

6 of 7
Delhi Mumbai Expressway - फोटो : X/@PMOIndia
कालिंदी कुंज पर जाम दूर करेंगे दो फ्लाईओवर
दिल्ली-नोएडा निवासियों के लिए कालिंदी कुंज पर जाम सबसे बड़ी समस्या है। इसे दूर करने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से कालिंदी कुंज पर एक रोड और दो फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इससे वाहनचालकों को तेजी से अपने गंतव्यों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Delhi Mumbai Expressway - फोटो : X/@nitin_gadkari
जून में डीएनडी फरीदाबाद केएमपी लिंक एक्सप्रेस-वे का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद डीएनडी से वाया फरीदाबाद, सोहना होते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर वाहन जाएंगे। इसके अलावा कालिंदी कुंज जाम को समाप्त करने के लिए रोड और दो फ्लाईओवर बनेंगे। इसके साथ ही डीएनडी से नोएडा एयरपोर्ट तक नया एक्सप्रेस-वे रोड बनने से लोगों का सफर आसान होगा।-हर्ष मल्होत्रा, केंद्रीय राज्य मंत्री सड़क परिवहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें