triple murder in vasant kunj
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मूल रूप से गांव फतुआपुर, पोस्ट-बस्ता, थाना-थटिया, तहसील-तिरवाह जिला-कन्नौज यूपी निवासी मिथिलेश वर्मा पुत्र मोतीलाल पत्नी, बेटी और बेटे के साथ सी-2 8/9 प्रथम मंजिल, किशनगढ़ में रहते थे। पीओपी के ठेकेदार (इंटीरियर डेकोरेटर) मिथिलेश वर्मा किशनगंज में करीब 18 वर्ष से रहते थे और अपना मकान खरीद लिया था। नेहा किशनगढ़ में स्थित सूरजमल पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा में थी। सूरज गुरुग्राम स्थित प्राइवेट इंस्टीट्यूट से सिविल इंजीनियरिंग (प्रथम वर्ष) का विद्यार्थी है।