फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः ट्रिपल मर्डर के बाद का पहला चश्मदीद आया सामने, बताया घर पर कैसे थे हालात

Wed, 10 Oct 2018 01:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला/एएनआई
दिल्ली के वसंतकुंज में हुई एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या के मामले में कई बातों का खुलासा हो रहा है जो काफी चौंकाने वाला हैं। पुलिस की जांच में ये बात सामने आ रही है कि सुबह जब घर में सबसे पहला शख्स घुसा तो दरवाजा खुला हुआ था और अंदर का नजारा देखने के बाद उसने ही आसपास के लोगों को और पुलिस को इस बारे में बताया। (सभी फोटो- अमर उजाला/एएनआई)
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : एएनआई
दरअसल इस घटना के बाद घर में सबसे पहले दाखिल होने वाली थी घर की सहायिका। जब वह सुबह काम करने पहुंची तो उसने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था। जब वह अंदर गई तो उसने पाया कि कमरे के फर्श पर पति-पत्नी और उनकी बेटी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं घर का बेटा पास में ही गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था। यह नजारा देखते ही नौकरानी की चीख निकल गई और वह डर के मारे घर के बाहर भाग गई। बाहर जाकर उसने इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों और पुलिस को दी।

4 of 5
triple murder in vasant kunj - फोटो : एएनआई
पुलिस ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू का प्रयोग किया गया है। वहीं घर के लॉकर से कुछ भी गायब नहीं है। इस वजह से पुलिस का कहना है कि यह घटना प्रथम दृष्टया सोची समझी साजिश लग रही है न कि इसे लूटपाट के लिए अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
triple murder in vasant kunj - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि तीनों सदस्यों की बड़ी ही बेरहमी से हत्या की गई है। इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि मृतकों के शरीर पर चाकू से चोट के कई निशान हैं। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी साफ-साफ नहीं कह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें