वसंतकुंज थाना इलाके में मिले 33 वर्षीय महिला की हत्या व दुष्कर्म मामले में आरोपियों ने हैवानियत की सारें हदें पार कर दी हैं। महिला का शव देखने वाले पुलिसकर्मियों के भी रोंगटे खड़े हो गए थे। (सभी फोटो: जी पॉल/अमर उजाला ब्यूरो) फोटो: इसी जगह मिला महिला का शव
विज्ञापन
यही है वह जगह जहां पार की गई दरिंदगी की सारी हदें
2 of 5
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला के प्राइवेट अंगों में करीब आधा दर्जन लकड़ियां डाली हुई थी। लकड़ियों की लंबाई करीब एक फुट और मोटाई दो ऊंगलियों के बराबर बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
यही है वह जगह जहां पार की गई दरिंदगी की सारी हदें
3 of 5
लकड़ियां प्राइवेट अंगों से बाहर निकली हुई थीं। बताया जा रहा है कि ये लकड़ियां डीडीए नर्सरी के जंगल से तोड़ी गई हो सकती हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही सारी बातें स्पष्ट हो पाएंगी।
यही है वह जगह जहां पार की गई दरिंदगी की सारी हदें
4 of 5
पैरों को हाथों से बांधा हुआ था। महिला के हाथ-पैर भी जर्सी से बंधे
हुए थे। महिला के ऊपर शरीर पर कुर्ता था। वह ऊपर किया हुआ था। महिला के
निचले हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार लकड़ियों से ऐसा लग रहा है कि वह उसी
जंगल से तोड़ी हुई है। हालांकि लकड़ियां सूखी हुई थी। जंगल में जब घूमकर
देखा तो उसमें सूखी लकड़ियां भी पड़ी हुई थीं।