फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल का मामला : 'बादशाह' और गौरी की पहली डेट कुछ ऐसी थी, साथ में बिताए थे केवल 5 मिनट

Mon, 12 Feb 2018 08:01 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
srk gauri - फोटो : twitter
यह बात तो पूरी दुनिया जानती है कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का पहला और आखिरी प्यार गौरी ही रही हैं। 18 साल के शाहरुख ने जब 14 साल की गौरी को पहली बार देखा था तब ही शाहरुख को लव एट फर्स्ट साइट हो गया था। इनके प्यार के किस्से तो जग-जाहिर है लेकिन हम आपको आज कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो आप नहीं जानते होंगे..
विज्ञापन

2 of 7
srk gauri - फोटो : twitter
दोनों एक पार्टी में मिले थे जहां शाहरुख को गौरी से प्यार हुआ था। तब शाहरुख ने गौरी से डांस करने के लिए पूछा था तो गौरी मान गईं थीं। ऐसे ही उनकी तीसरी मुलाकात में शाहरुख गौरी का फोन नंबर हासिल करने में कामयाब रहे थे।
विज्ञापन

3 of 7
srk gauri
उनकी पहली डेट 25 अक्तूबर 1984 में हुई थी। दोनों ने केवल 5 मिनट साथ में बिताया था। वह दिल्ली के पंचशील क्लब में मिले थे जहां उन्होंने कोला पिया था। दोनों ही काफी नरवस थे।

4 of 7
srk gauri
किंग खान अपनी उस समय की गर्लफ्रेंड गौरी के लिए हिस्ट्री विषय के नोट्स बनाया करते थे। और गौरी को ड्राइविंग भी सिखाते थे। शाहरुख काफी पजेजिव बॉयफ्रेंड थे। उन्होंने गौरी को सफेद रंग की शर्ट पहनने से मना करते थे और बाल खुले रखने से भी मना करते थे।
विज्ञापन

5 of 7
srk gauri
किंग खान अपनी महबूबा के लिए अपना धर्म भी बदलने को राजी थे। दोनों ने शादी करने के लिए एक प्लान बनाया था। गौरी की मम्मी-पापा से पहले उन्होंने गौरी की अंटी को इंप्रेस किया। उसके बाद एक पार्टी में जब गौरी के पिता को शाहरुख के धर्म के बारे में पता चला तो उन्होंने गुस्से में शाहरुख को पार्टी से चले जाने को कह दिया।
विज्ञापन

6 of 7
srk gauri
दोनों की शादी 25 अक्तूबर 1991 को हुई जो कि एक कोर्ट मैरिज थी। किंग खान ने अपनी शादी में पहनने के लिए सूट किराए पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
srk gauri
शाहरुख कहते हैं कि अगर उनको गौरी और फिल्मों में से किसी एक को चुनना पड़े तो वह गौरी को चुनेंगे और फिल्मों को हमेशा के लिए अलविद कह देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें