फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो एक्सपो 2018: सामने से खुश दिखने वाली मॉडल्स की जिंदगी के पीछे की ये है सच्चाई

Mon, 12 Feb 2018 05:27 PM IST
प्रगति मिश्रा/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
autoexpo
अॉटो एक्सपो की चकाचौंध में लोगों की नजर यहां आईं मॉडल्स पर जरूर पड़ती है। हर पल मुस्कुराती ये लड़कियां क्या सोचती हैं और उनके क्या अनुभव हैं, इसे जानने की जिज्ञासा अक्सर रहती है।
विज्ञापन

2 of 6
autoexpo
ऑटो एक्सपो में दोस्तों के साथ घूमने आए असलान ने बताया कि उनके दोस्तों के बीच सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र यहां आईं मॉडल्स हैं। यदि यह मॉडल्स न हों, तो उन जैसे कई लोग यहां आने में इतनी दिलचस्पी नहीं लेंगे। वहीं, अमन ने बताया कि वह और उनके दोस्तों का पूरा ग्रुप मॉडल्स के साथ फोटो लेने से बेहद खुश हैं। मॉडल्स की वजह से लोगों की अटेंशन अधिक मिलती है। उधर, इन लड़कियों का ऑटो एक्सपो और मॉडलिंग को लेकर अलग-अलग अनुभव है। किसी के लिए यह पार्ट टाइम मस्ती का मौका है तो किसी को यह संघर्षों से भरा करियर लगता है।
विज्ञापन

3 of 6
autoexpo
स्पॉट लाइट का अलग मजा टीवीएस स्कूटी के स्टोर पर खड़ीं मॉडल पुरू ने बताया कि स्पॉट लाइट में रहने का एक अलग मजा है। वह तीन साल से मॉडलिंग कर रही हैं। एक्टिंग से भी जुड़ी हैं। पुरू के अनुसार, यदि आपको लोगों की अटेंशन अच्छी लगती है तो यह एक बेहतर करियर है।

4 of 6
autoexpo
रिलैक्स होने में मिलती है मदद
ऑटो एक्सपो में लोगों को सिंगल सीटर बाइक के फीचर बता रहीं वंशिका अग्रवाल के अनुसार, यदि आपको ग्लैमर जगत से जुड़ना है तो मॉडलिंग बेहतर मौके देती है। वंशिका ‘हाफ गर्लफ्रैंड’ जैसी कुछ फिल्मों में अभिनय भी कर चुकी हैं। वह निफ्ट से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही हैं। पार्ट टाइम में मॉडलिंग और एक्टिंग से जुड़ी हैं। वंशिका ने बताया कि मॉडलिंग उनकी हॉबी है। जो उन्हें पढ़ाई के बीच रिलैक्स होने में मदद देती है।
विज्ञापन

5 of 6
autoexpo
मुश्किल था परिवार को मनाना
दिल्ली यूनिर्वसिटी से इंग्लिश ऑनर्स की फाइनल ईयर छात्रा आन्या सिंह के लिए मॉडलिंग जुनून है, जिसे पाने के लिए उन्हें बेहद संघर्ष करना पड़ा। आन्या के अनुसार, आज भी मॉडलिंग में करियर के लिए परिवार को मनाना आसान नहीं है। उन्होंने बड़ी मुश्किलों से परिवार को इसके लिए राजी किया है। वह कहती हैं, अपने मन का काम करते वक्त एक अलग तरह की खुशी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
auto expo 2018 - फोटो : लाल सिंह
चुनौतीपूर्ण था पहला साल
प्रिटी वर्मा के अनुसार, मॉडलिंग की दुनिया दूर से तो चकाचौंध भरी लगती है लेकिन इसमें करियर बनाने वालों को बेहद संघर्ष करना पड़ता है। यहां करियर सिर्फ 4-5 साल का होता है। शुरुआती एक साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहते हैं, क्योंकि इस क्षेत्र में अच्छे कांटेक्ट बनाना आसान नहीं है और बिना सही कांटेक्ट के आप काम नहीं पा सकते। प्रिटी के मुताबिक, उनके पहले साल का अनुभव बेहद चुनौतीपूर्ण था। हालांकि अब उतनी परेशानी नहीं होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें