फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन स्पेशल,10 से 15 रुपये वाले गुलाब की कीमतों में चार गुना इजाफा

Wed, 14 Feb 2018 01:20 PM IST
अरुण कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4


 राजधानी में वेलेंटाइन डे की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं, मोहब्बत की दास्तां बया करने वाले गुलाब के भाव भी बढ़ गए हैं। बढ़ी कीमतों के बाद भी प्रेमी जोड़ों की पहली पसंद गुलाब ही है। वह अपने वेलेंटाइन को खास बनाने में जुटे हैं। वहीं, बाजार में युवाओं का ध्यान आकर्षित करने के लिए छूट के विशेष ऑफर भी मिल रहे हैं।  


 
 
विज्ञापन

2 of 4
rose
वेलेंटाइन के मौके पर मांग बढ़ने से गुलाब के फूलों की कीमतों में चार गुना से भी ज्यादा इजाफा हुआ है। राजधानी के सभी बाजार गुलाब से गुलजार हो चुके हैं। फ्लोरिस्ट के अलावा भी गुलाबों की खास दुकानें भी लग गई हैं। खुदरा बाजार के साथ-साथ थोक में भी गुलाब की कीमतें आसमान छू रहीं हैं। गुलाब विक्रेता विजय ने बताया कि  कीमतें मंडी से बढ़ीं हैं। जो गुलाब पहले 10 से 15 रुपये में बिक रहा था, वो अब 50-60 रुपये में बेचा जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 4
rose day
वेलेंटाइन के मौके पर प्रेमी-युगलों के लिए स्पेशल ऑफर्स की शुरूआत हो चुकी है। स्पेशल प्रोडक्ट की खरीद पर विशेष गिफ्ट मिल रहे हैं।  कनॉट प्लेस, सरोजनी नगर, जनकपुरी, आनंद विहार, पीतमपुरा, साकेत, चाणक्यपुरी, मायापुरी, उत्तम नगर, लक्ष्मी नगर समेत अन्य बाजारों में ऑफर्स के लिए विशेष सजावटें भी गई हैं। मार्केट और मॉल्स को स्पेशल थीम से भी तैयार किया गया है 
विज्ञापन

4 of 4
rose
वेलेंटाइन को खास बनाने की कोशिश में जुटे एक प्रेमी युगल ने बताया कि इस दिन का उन्हें काफी समय से इंतजार है। बिना गुलाब मोहब्बत का इजहार किया ही नहीं जा सकता। बेशक कीमतें कई गुना बढ़ गई हों, लेकिन यह खुशियों के आडे़ नहीं आ सकती। एक युवक ने बताया कि बढ़ी कीमतों से बजट पर फर्क पड़ता है, लेकिन वेलेंटाइन को खास बनाने के लिए वह गुलाब खरीदने से गुरेज नहीं कर सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें