फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिवाल संग अमेरिकी राजदूत ने पूछा सेक्स वर्करों का हाल

विज्ञापन
1 of 7
भारत में अमेरिका के राजदूत रिचार्ड वर्मा और अमेरिका की स्थायी प्रतिनिधि समंथा पावर ने बृहस्पतिवार को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल के साथ दिल्ली के रेड लाइट एरिया जीबी रोड का दौरा किया।
Trending Videos
विज्ञापन

मालिवाल संग अमेरिकी राजदूत ने पूछा सेक्स वर्करों का हाल

2 of 7
इस बात का खुलासा यूएस एंबेसी और स्वाति मालिवाल के ट्वीट से हुआ। बता दें कि रिचर्ड वर्मा और समंथा पावर ने पहले ही स्वाति मालिवाल से विनती की थी कि वो दिल्ली के रेड लाइट एरिया के दौरे में उनका साथ दें जिससे वो खुद जाकर देख सकें कि सेक्स वर्करों की जमीनी सच्चाई क्या है और उनके लिए क्या काम हो रहे हैं।
विज्ञापन

मालिवाल संग अमेरिकी राजदूत ने पूछा सेक्स वर्करों का हाल

3 of 7
स्वाति ने अपने इस दौरे के बारे में बताया कि अमेरिकी राजदूतों ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया में छपे डीसीडब्ल्यू के काम के बारे में पढ़ा था। तभी से वो चाहते थे कि वो जीबी रोड जाकर खुद महिला आयोग के काम का जायजा लें।

मालिवाल संग अमेरिकी राजदूत ने पूछा सेक्स वर्करों का हाल

4 of 7
स्वाति ने कहा कि यह कई सालों में पहली बार हो रहा है कि दिल्ली महिला आयोग ने रेड लाइट एरिया में फंसी लड़कियों और महिलाओं को छुड़वाया है। यूएस राजदूतों और डीसीडब्ल्यू का ये जीबी रोड का दौरा शक्तिवाहिनी नामक एनजीओ ने आयोजित किया था।
विज्ञापन

मालिवाल संग अमेरिकी राजदूत ने पूछा सेक्स वर्करों का हाल

5 of 7
दिल्ली महिला आयोग ने इस दौरे के बारे में बताते हुए बयान जारी किया कि उन्होंने अमेरिकी राजदूतों को रेड लाइट एरिया में होने वाली विभिन्न तरह की परेशानियों के बारे में बताया है।
विज्ञापन

मालिवाल संग अमेरिकी राजदूत ने पूछा सेक्स वर्करों का हाल

6 of 7
यहां सेक्स वर्करों ने भी रिचर्ड और समंथा से अपनी परेशानियां बांटी। महिला आयोग ने बताया कि सेक्स वर्करों से बात करने के बाद अमेरिकी राजदूत यह जानकर हैरान थे कि वहां मौजूद हर महिला या लड़की तस्करी कर लाई गई है और हर दिन दिल्ली महिला आयोग किसी न किसी को वहां से छुड़ाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालिवाल संग अमेरिकी राजदूत ने पूछा सेक्स वर्करों का हाल

7 of 7
सेक्स वर्करों ने वैश्यालयों में हो रहे जुल्म और पुलिस द्वारा किए जा रहे जुल्मों के बारे में भी बताया। स्वाति ने ये भी बताया कि अमेरिकी राजदूतों ने यहां मौजूद महिलाओं के पुनर्वास का भी भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें