फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने गुरुद्वारे पहुंच बेली रोटियां, देखने वालों की जुट गई भीड़

Thu, 28 Jun 2018 12:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
nikki haley - फोटो : ani
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के तौर पर निक्की हेली पहली बार भारत आई हैं। अपने इस दो दिवसीय दौरे में वह भारतीय अधिकारियों, कारोबार क्षेत्र के दिग्गजों और छात्रों से मुलाकात करेंगी। बृहस्पतिवार को उन्होंने दिल्ली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर से लेकर गुरुद्वारे तक में मत्था टेका।
विज्ञापन

2 of 4
nikki haley - फोटो : ani
यही नहीं उन्होंने तो सीस गंज गुरुद्वारे पहुंचकर लंगर के लिए खाना भी बनाया। जब वह रोटियां बेलने लगीं तो वहां लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई उनकी आत्मीयता व सरल स्वभाव का कायल हो गया।
विज्ञापन

3 of 4
nikki heley
निकी हेली का कहना है कि उनकी इस यात्रा का उद्देश्य दुनिया के दो सबसे पुराने लोकतत्रों के बीच साझेदारी को मजबूत करना है।
विज्ञापन

4 of 4
nikki haley - फोटो : ani
गुरुद्वारा सीस गंज में दर्शन करते वक्त वह काफी खुश दिखाई दे रही थीं। इसके बाद वह दिल्ली के जामा मस्जिद के लिए रवाना हुईं । वह भारत की अपनी इस यात्रा को घर वापसी जैसा बता रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें