फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लैमर अंदाज में नहीं, मुझे नेता के तौर पर देखें, गांधी-नेहरू मेरे आदर्श : उर्मिला

Wed, 27 Mar 2019 05:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : पीटीआई
कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद हिंदी फिल्मों की नायिका उर्मिला मातोंडकर ने जब पहली प्रेसवार्ता की तो उन्होंने बहुत ही स्टीक और एक सुलझे हुए राजनेता की भांति सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा, लोग मुझे ग्लैमर के अंदाज में नहीं, बल्कि एक सक्रिय नेता के तौर पर देखें। उर्मिला मातोंडकर ने अपनी बात कहने से पहले महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरु और सरदार पटेल का नाम लिया। इन तीनों को उर्मिला ने अपना आदर्श बताते हुए कहा, वह अपने जीवन में इनकी विचारधारा पर आगे बढ़ती रही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उनका परिवार भी इन्हीं नेताओं की विचारधारा पर चलता रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : पीटीआई
बतौर उर्मिला, मुझे भले ही सामाजिक जागरुकता मां-बाप से विरासत में मिली है, लेकिन मैं सदा आम लोगों के जीवन और उनकी समस्याओं को निकट से देखती रही हूं। फिल्मों में जाना और सफलता हासिल करना एक अलग बात है। इससे मेरे विचारों में कोई बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन

3 of 5
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : पीटीआई
मौजूदा राजनीतिक हालात में आपने राहुल गांधी का साथ देना क्यों उचित समझा, इस बाबत उर्मिला का कहना था कि वे सभी को साथ लेकर चलने में सक्षम हैं। आज देश में जैसी परिस्थितियां हैं, उनमें राहुल गांधी सब लोगों को साथ लेकर आगे जा सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों में संविधान, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, इन सब पर सवालिया निशान लग गया है।

4 of 5
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : पीटीआई
युवा सोच में पड़े हैं कि आगे उनका भविष्य कैसा होगा। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। युवाओं के पास कोई विकल्प नहीं बचा है। मैं लोगों की आवाज को बुलंद करने के लिए राजनीति में आई हूं। चुनाव के मौके पर कांग्रेस में शामिल होना, इस सवाल पर उन्होंने कहा, न चुनाव से पहले किसी पद को लेकर मेरा कोई लक्ष्य था और न ही चुनाव के बाद ही मेरा ऐसा कोई लक्ष्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : पीटीआई
उर्मिला ने आगे कहा कि मुझे किसी पद की कोई लालसा नहीं है। हम कांग्रेस से कभी जुदा नहीं होंगे। मुझे लोगों के बीच सेवा का मौका मिला है, मैं अपनी इसी राह पर आगे बढ़ती रहूंगी। लोकसभा चुनाव लड़ने के बाबत सवाल किया गया तो कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने उसका जवाब दिया। उन्होंने कहा, इस बात का फैसला कांग्रेस कमेटी करती है। कमेटी जिस किसी नेता को चुनाव लड़ने के लिए कहेगी, वह चुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें