फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन टीचर की इस दरिंदगी को देख दहल जाएगा आपका दिल

विज्ञापन
1 of 8
अंसल कालोनी में उर्दू टीचर हाफिज इरफान ने डॉक्टर मोहम्मद रजा के नौवीं क्लास में पढ़ने वाले बेटे आर्यन का अपहरण कर लिया और बंद फैक्ट्री में गला दबाकर हत्या की कोशिश की। छात्र के बेहोश होने पर उसे मृत समझ आइस बॉक्स मे बंद कर भाग गया। (सभी फोटोः ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद)
विज्ञापन

ट्यूशन टीचर की इस द‌रिंदगी को देख दहल जाएगा आपका दिल

2 of 8
होश आने पर छात्र ने एक महिला की मदद से परिजनों को बुलाया। छात्र को दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ट्यूटर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ट्यूशन टीचर की इस द‌रिंदगी को देख दहल जाएगा आपका दिल

3 of 8
पुलिस के मुताबिक, उर्दू टीचर का कहना है कि डॉक्टर की पत्नी ट्यूशन के दौरान पानी या चाय मांगने पर उसे ताने देती थी, इससे खुन्नस खाकर उसने यह सब किया।

ट्यूशन टीचर की इस द‌रिंदगी को देख दहल जाएगा आपका दिल

4 of 8
ट्रॉनिका सिटी के अंसल कालोनी में रहने वाले डा. मोहम्मद रजा निजी अस्पताल चलाते हैं। रजा का बेटा आर्यन (14) पूजा कालोनी निवासी हाफिज इरफान से 500 रुपये महीना उर्दू का ट्यूशन पढ़ता है। सीओ लोनी अनिल यादव ने बताया मंगलवार शाम ट्यूशन के बाद उर्दू टीचर आर्यन को बहला फुसलाकर बंद फैक्ट्री में ले गया।
विज्ञापन

ट्यूशन टीचर की इस द‌रिंदगी को देख दहल जाएगा आपका दिल

5 of 8
आरोप है कि वहां उसने आर्यन की पिटाई की और गला दबा कर जान से मारने की कोशिश की। जब छात्र बेहोश हो गया तो उर्दू टीचर ने उसे मृत समझ आर्यन को फैक्ट्री के आइस बॉक्स में बंद कर दिया और भाग गया।
विज्ञापन

ट्यूशन टीचर की इस द‌रिंदगी को देख दहल जाएगा आपका दिल

6 of 8
होश आने पर छात्र ने फैक्ट्री से बाहर निकला और एक महिला की मदद से अपने पिता को सूचना देकर बुलाया और सारा वाकया बयान किया। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने इरफान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी से छात्र की साइकिल और बैग बरामद हुआ है।
विज्ञापन

ट्यूशन टीचर की इस द‌रिंदगी को देख दहल जाएगा आपका दिल

7 of 8
ट्यूटर झूठा, हमेशा ही इज्जत दी
हमारे मजहब में हाफिज को इज्जत की नजर से देखा जाता है। ताने देने या बेइज्जती करने का आरोप निराधार है। आर्यन को ट्यूशन पढ़ाने के दौरान हाफिज के साथ ऐसी बात कभी नहीं हुई, जिसे ताना या बेइज्जती कहा जाए। वो झूठ बोल रहा है, उसका मकसद कुछ और था।- डा. मोहम्मद रजा
विज्ञापन

ट्यूशन टीचर की इस द‌रिंदगी को देख दहल जाएगा आपका दिल

8 of 8
आर्यन को इरफान रास्ते में बंद पड़ी एक फैक्ट्री से डायरी लेने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया था। फैक्ट्री में गेट पर तैनात चौकीदार को ट्यूटर अपना चाचा बताकर घुसा और अंदर ले जाकर उसने आर्यन से ताइक्वांडो आने की बात पूछने के बाद मारपीट की और गला दबाकर बेहोश कर दिया। पुलिस चौकीदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें