यूपीएससी के छात्र की हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। छात्र रामकेश के लैपटॉप से 15 से ज्यादा लड़कियों के फोटो और वीडियो मिले हैं। फोटो और वीडियो से लगता है कि रामकेश की कई लड़कियों से दोस्ती थी। विशेष आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि इन लड़कियों की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली थी।
देश की राजधानी दिल्ली में तिमारपुर के गांधी विहार इलाके में यूपीएससी के छात्र रामकेश की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। जांच के दौरान पुलिस को छात्र के लैपटॉप से 15 से अधिक लड़कियों के फोटो और वीडियो मिले हैं। इस सनसनीखेज खुलासे ने मामले की जांच को एक नया मोड़ दे दिया है।
मंगलवार को दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) रविंद्र यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान रामकेश के लैपटॉप से बड़ी संख्या में लड़कियों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बरामद हुए हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इन तस्वीरों और वीडियो की जांच से हत्याकांड के पीछे के कारणों का पता लगाने में मदद मिल सकती है।
हालांकि, उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने इस जानकारी पर कुछ भिन्नता दिखाई है। उन्होंने कहा है कि लैपटॉप की फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही इन तस्वीरों और वीडियो की सत्यता और महत्व का पता चल पाएगा। डीसीपी बांठिया के अनुसार, फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है।
अमृता चौहान, सुमित कश्यप और संदीप को लिया जा सकता है रिमांड पर
मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यदि जरूरत पड़ी तो तीनों ही आरोपी अमृता चौहान, सुमित कश्यप और संदीप को दोबारा से पुलिस रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी। हालांकि आरोपियों का कहना है कि उन्होंने रामकेश का मोबाइल कमरे में ही छोड़ दिया था, पुलिस को जांच के दौरान जला हुआ मोबाइल नहीं मिला।
इस बात का पता किया जा रहा है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि आरोपियों ने मोबाइल को कहीं छिपा दिया हो या उसको नष्ट कर दिया हो। पुलिस इसकी जांच कर रही है। मामला चूंकि बेहद हाई प्रोफाइल हो चुका है, इसलिए जांच अधिकारी एक-एक कदम फूंक-फूंककर रख रहे हैं। केस में और फॉरेंसिक सबूत जुटाए जा रहे हैं।
हार्ड डिस्क में रखे हुए थे अमृता के अश्लील वीडियो और फोटो
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रामकेश की लिवइन पार्टनर रही अमृता के अश्लील वीडियो और फोटो उसने एक हार्ड डिस्क में रखे हुए थे। पिछले करीब दो-तीन माह से वह इनको डिलीट करने या उसे दे देने की मांग कर रही थी। रामकेश इसके लिए आना-कानी कर रहा था।
विज्ञापन
6 of 12
delhi murder
- फोटो : अमर उजाला
लैपटॉप में 15 से अधिक लड़कियों के फोटो और वीडियो
अमृता ने उसको प्राप्त करने के लिए उसकी हत्या कर दी। बाद में वह रामकेश के दो लैपटॉप लेकर निकली। पुलिस ने जब इनको बरामद किया तो लैपटॉप में 15 से अधिक लड़कियों के फोटो और वीडियो बरामद हुए।
विज्ञापन
7 of 12
आरोपी छात्रा अमृता चौहान
- फोटो : x
विशेष आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि इन लड़कियों की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली थी। फोटो और वीडियो से लगता है कि रामकेश की कई लड़कियों से दोस्ती थी।
दो माह से बना रही थी योजना
छानबीन के दौरान यह भी पता चला है कि अमृता ने करीब दो माह पूर्व अपने पहले प्रेमी सुमित को सारी बात बता दी थी। तभी से दोनों उसकी हत्या की योजना बना रहे थे। बाद में संदीप के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे दिया गया। संदीप का दावा है कि उसे नहीं पता था कि आरोपी रामकेश की हत्या के इरादे से आए हैं।
परिवार ने पहले ही कर दिया था बेदखल
यूपीएससी के छात्र रामकेश मीणा हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता अमृता चौहान को उसके परिवार ने पहले ही चल अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया था। परिवार ने इसके लिए बकायदा एक दैनिक समाचार पत्र में इसका नोटिस देकर उससे संबंध विच्छेद कर लिया था।
10 of 12
जानकारी देते पुलिस अफसर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दरअसल अमृता का चाल-चलन देखकर परिवार ने उससे नाता तोड़ा था। बता दें कि अमृता की दोस्ती पहले से ही मुरादाबाद के रहने वाले सुमित कश्यप से थी। इसके बाद वह दिल्ली आई तो यहां उसकी नजदीकियां कई और लड़कों से रहीं। बाद में उसने रामकेश के साथ लिवइन में रहना शुरू कर दिया।
11 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
दिल्ली के तिमारपुर इलाके में पांच अक्तूबर 2025 को हुई यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र रामकेश मीणा की निर्मम हत्या की गई थी। पांच अक्तूबर की रात करीब 8:30 बजे मुख्य आरोपी छात्रा अमृता के साथ आरोपी सुमित और उसका साथी संदीप, छात्र रामकेश के फ्लैट पर पहुंचे। वहां उन्होंने रामकेश के साथ मारपीट की और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद, संदीप करीब 39 मिनट बाद फ्लैट से निकल गया।
आरोपी अमृता चौहान और मृतक रामकेश मीणा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या को हादसा दिखाने की साजिश रची गई। दरअसल, रामकेश की हत्या के बाद करीब 6:30 घंटे तक प्रेमिका अमृता और उसका पूर्व प्रेमी सुमित शव ठिकाने लगाने में जुटे रहे। आरोपियों ने रामकेश के शव को बेड पर लिटा दिया। रसोई से घी-रिफाइंड लाकर शव पर डाला। इसके बाद फ्लैट में रखी मोटी-मोटी किताबों से शव की चिता सजाई गई। कमरे में रखी शराब की पूरी बोतल किताबों पर डाल दी गई। इसके बाद आरोपियों ने आग लगा दी थी।