देश को झकझोर को देने वाले श्रद्धा हत्याकांड को लेकर लोगों में गम और आक्रोश है। इस घटना ने उन मां-बाप के दिल के जख्म को और कुरेद दिया है, जिनकी बेटियों ने प्रेम विवाह कर अपनी जिंदगी बसाई और बदले में उन्हें धोखा मिला। क्योंकि जिस दौर से आज से श्रद्धा के परिजन गुजर हैं कभी वो भी अपने बेटियों के साथ हुए उत्पीड़न के चलते वही सब झेलते हुए आए हैं। मंगलवार को दिल्ली के छतरपुर में श्रद्धा हत्याकांड के विरोध में आयोजित सभा में एक ऐसी ही बेटी की मां का गुस्सा फूट पड़ा। महिला ने सभा के मंच पर ही अपने समधी पर चप्पल बरसा दीं। वह बेटी की लव मैरिज और थाने में कार्रवाई नहीं होने से खफा थीं। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।