पब्लिक पुलिस पर अवैध उगाही जैसे आरोप तो लगाती रहती है। मगर शुक्रवार दोपहर उस वक्त हंगामा मच गया जब सेक्टर-62 स्थित जयपुरिया चौक पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने महिला एसएचओ लक्ष्मी चौहान से अवैध उगाही के लिए उनकी कार रोकी। लक्ष्मी चौहान ने उन्हें जब बताया कि वह इसी जनपद के ग्रेटर नोएडा की थाना प्रभारी हैं तो उगाही करने वाले पुलिसकर्मियों ने उनके साथ गाली-गलौच की।
विज्ञापन
महिला इंस्पेक्टर संग यूपी पुलिस की कारस्तानी हुई वीडियो में कैद
2 of 6
जैसे ही लक्ष्मी चौहान ने मामले की सूचना देने के लिए एसपी सिटी को फोन किया, उतने में सभी आरोपी पुलिसकर्मी वहां से फरार हो गए। अपनी पीड़ा बयां करते-करते लक्ष्मी चौहान के आंसू तक छलक पड़े। ग्रेटर नोएडा थाना प्रभारी लक्ष्मी चौहान अपनी कार से शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे थाने की ओर जा रही थीं।
विज्ञापन
महिला इंस्पेक्टर संग यूपी पुलिस की कारस्तानी हुई वीडियो में कैद
3 of 6
वह बिना वर्दी के थीं और जैसे ही वह सेक्टर-62 स्थित जयपुरिया चौक पर पहुंची तो उन्हें ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने चेकिंग के नाम पर रोक लिया। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ चार-पांच होमगार्ड भी थे। लक्ष्मी चौहान ने बताया कि उनसे अवैध वसूली के लिए पुलिसकर्मियों ने रोका था। उन्होंने रोकने का कारण पूछा तो पुलिस वालों ने उनसे रुपए की डिमांड की।
महिला इंस्पेक्टर संग यूपी पुलिस की कारस्तानी हुई वीडियो में कैद
4 of 6
लक्ष्मी चौहान ने अपना परिचय दिया तो होमगार्ड व अन्य पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की और गाली-गलौच की। इस बात की जानकारी लक्ष्मी चौहान ने जैसे ही अपने फोन से एसपी सिटी को देनी चाही तो सभी आरोपी पुलिसकर्मी फरार हो गए। लक्ष्मी चौहान का आरोप है कि आरोपी पुलिसकर्मी को भगाने में सेक्टर-58 थाने की पीसीआर का हाथ है।
विज्ञापन
महिला इंस्पेक्टर संग यूपी पुलिस की कारस्तानी हुई वीडियो में कैद
5 of 6
लक्ष्मी चौहान चौराहे पर कार पार्क कर धरने पर बैठ गई। उनकी मांग थी कि आरोपी पुलिसकर्मियों को फौरन पकड़ा जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसएचओ रविकांत पाराशर और एसएसआई-58 प्रदीप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने काफी मान मनव्वल की। उसके बाद लक्ष्मी चौहान से एसपी सिटी दिनेश यादव ने बात किया तब जा कर वह सेक्टर-58 थाने रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची।
महिला इंस्पेक्टर संग यूपी पुलिस की कारस्तानी हुई वीडियो में कैद
6 of 6
हैरत की बात तो यह है कि देर रात तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि आखिर किसके आदेश पर होमगार्ड और ट्रैफिक पुलिस वाले वहां चेकिंग कर रहे थे। लक्ष्मी चौहान ने कहा कि‘‘इस जिले में मैं सुरक्षित नहीं हूं। जब महिला पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं होगी तो आम जनमानस का क्या हाल होगा। महिलाओं की सुरक्षा मात्र दिखावा है। सरेआम वसूली के लिए मेरी कार रोकी गई। मना करने पर बदसलूकी की गई।’’एसएसपी किरण के मुताबिक ‘‘मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश एसपी सिटी का दे दिए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’ (यहां क्लिक कर देखिए घटना का पूरा वीडियो)