फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP By-Election Result 2020: बुलंदशहर में चल रही मतगणना, तस्वीरों में देखें कैसा है नजारा

Tue, 10 Nov 2020 01:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 6
bulandshahr bypoll - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर की सदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की गिनती जारी है। यहां कई राउंड की मतगणना हो चुकी है जिसमें भाजपा की उषा सिरोही बसपा के हाजी यूनुस और आरएलडी के प्रवीण कुमार सिंह को पीछे छोड़कर 5000 से ज्यादा वोटों की शुरू से ही बढ़त बनाए हुए हैं। आगे देखें मतगणना केंद्रों की तस्वीरें..
विज्ञापन

2 of 6
bulandshahr bypoll - फोटो : अमर उजाला
सुबह 8.00 बजे से हो रही मतगणना करे दोपहर एक बजे तक 12 राउंड पूरे हुए जिसमें उषा सिरोही जीतती दिख रही हैं। इस बार बड़े ही खास तरीके से वोटों की गिनती हो रही है।
विज्ञापन

3 of 6
bulandshahr bypoll - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल के दौर में हुई वोटिंग की गणना भी अलग तरीके से हो रही है। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए गए थे जिसकी वजह से ईवीएम की संख्या भी बढ़ी है और यही कारण है कि मतगणना धीमी गति से चल रही है।

4 of 6
bulandshahr bypoll - फोटो : अमर उजाला
मतगणना केंद्रों पर भी सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना के नियमों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
bulandshahr bypoll - फोटो : अमर उजाला
2017 में सदर विधानसभा सीट पर कुल 64.27 फीसदी मतदान हुआ था। जबकि, उपचुनाव में कुल 52.56 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। अब यह तो परिणाम आने पर ही पता चलेगा कि लोगों ने किस प्रत्याशी को अपना विधायक चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bulandshahr bypoll - फोटो : अमर उजाला
यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और बसपा के बीच में है। बुलंदशहर सदर सीट पर विधायक और पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिरोही के निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है। भाजपा ने उनकी पत्नी उषा सिरोही को प्रत्याशी बनाया है। सपा ने गठबंधन में यह सीट राष्ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ी है। रालोद ने पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जगवीर सिंह के बेटे प्रवीण कुमार सिंह को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें