प्रदूषण
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली समेत इससे सटे शहरों की स्थिति बदतर
दिल्ली और इससे सटे गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुरूग्राम में प्रदूषण की स्थिति सोमवार को भी बदतर रही। सभी शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 450 से ऊपर रहा। इसमें गाजियाबाद व गुरूग्राम का सूचकांक 482, ग्रेटर नोएडा का 478, दिल्ली का 477 व फरीदाबाद का 456 रहा। प्रदूषण घना होने का असर सड़कों पर दिखा। सुबह दृश्यता 600 मीटर तक गिर गई थी।