फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: एक थी शैलजा, एक हंसता-खिलखिलाता चेहरा जो हमेशा के लिए हो गया खामोश

Tue, 26 Jun 2018 12:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
एक हंसती खिलखिलाती जिंदादिल महिला की क्रूरता से हत्या होना दिखाता है कि जीवन अनिश्चितताओं से भरा हुआ है और कभी भी कुछ भी हो सकता है। हम बात कर रहे हैं आर्मी के मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा की। बीते शनिवार को पहले तो शैलजा का चाकू से गला रेता गया फिर उस पर दो बार कार चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी गई। इस पूरे हत्याकांड की साजिश रचने वाला भी आरोपी मेजर ही है जिसे पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। शैलजा की मौत जैसी भी रही हो लेकिन वह अपनी जिंदगी से काफी खुश थी और यह बात उसने अपने एक ब्लॉग में लिखी थी। इस प्रेरणादायी ब्लॉग में शैलजा ने अन्य महिलाओं को अपने लिए खड़े होने की बात कही थी। (सभी फोटोः शैलजा की फेसबुक प्रोफाइल/मिसेज इंडिया अर्थ की वेबसाइट से)
विज्ञापन

2 of 14
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
जिंदगी आपको कई मौके देती है, मुझे मिसेज इंडिया अर्थ से मिला- शैलजा ने एक ब्लॉग लिखा था जिसका टाइटल था 'Who am I?' इस ब्लॉग में शैलजा ने अपनी मिसेज इंडिया अर्थ 2017 के पेजेंट की पूरी यात्रा को याद करते हुए काफी बातें लिखीं हैं।
विज्ञापन

3 of 14
shailza murder
शैलजा ने लिखा है- जिंदगी आपको कई मौके देती है जैसा कि मेरे लिए मिसेज इंडिया अर्थ के रूप में सामने आया और मेरे लिए यह बहुत प्यारा भी है। मेरे दिल ने कहा कि, मैं ये करूं। शैलजा ने बताया था कि वह भारत को किसी भी मंच से रिप्रेजेंट करना चाहती थी इसलिए यह पेजेंट उसके लिए बड़ा मौका था।

4 of 14
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
अपने ब्लॉग की शुरुआत में शैलजा ने लिखा है- 'कौन हूं मैं, मुझे किस की है तलाश।' इसके बाद वह एक लड़की होने की बात को आगे बढ़ाती है कि लड़कियों की दो दुनिया होती है। एक दुनिया में वो अनचाही, बिन मांगी होती है और कई बार तो उसे दुनिया में आने से पहले ही मां की कोख में ही मार दिया जाता है।
विज्ञापन

5 of 14
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
आगे वो दूसरी दुनिया की बात करती हैं जो उसके जैसे लोगों को मिलती है। जो भाग्यशाली होते हैं। वह अपने आपको लकी मानती है क्योंकि उसे उसके माता-पिता जैसे प्यार करने वाले अभिभावक मिले। वह ये भी लिखती हैं कि महिलाओं की पहचान कहीं खो जाती है और पति से उधार मिली होती है।
विज्ञापन

6 of 14
shailza murder
वह लिखती हैं- बच्चे बड़े हो गए, पति कमाने में व्यस्त हैं और वह फिर से अकेली रह गई अपनी खोई और पति से उधार मिली पहचान के साथ।
विज्ञापन

7 of 14
shailza murder
शैलजा देश में महिलाओं पर किए जाने वाले अत्याचारों से भी काफी व्यथित रहती थीं। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर लिखा- महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमारे देश में जो कदम उठाए जा रहे हैं उससे ज्यादा काम करने की जरूरत है।

8 of 14
shailza murder
वह आगे लिखती हैं- महिलाओं से हो रहे रेप, छेड़छाड़, एसिड अटैक और घरेलू हिंसा जैसी घटनाएं मुझे अंदर तक हिला देती हैं।

9 of 14
shailza murder
शैलजा ने अपने इस ब्लॉग में अपने पति को धन्यवाद दिया है। उन्होंने प्यारे पति और परिवार के मिलने पर खुद को भाग्यशाली भी माना है।

10 of 14
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
शैलजा ने लिखा- जब आपके पास प्यार करने वाला पति हो, एक शरारती बच्चा हो और इन सबका रिश्ता प्यार की डोर से बंधा हो और दिलों में एक-दूसरे के लिए सम्मान हो तो जिंदगी खूबसूरत हो जाती है।

11 of 14
shailza murder
मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे ऐसा पति मिला जो मेरे सपनों का समर्थन करता है और पूरा परिवार मुझे सपोर्ट करता है मेरा उत्साह बढ़ाता है, लेकिन बहुत सी महिलाएं इतनी भाग्यशाली नहीं होतीं। इसलिए लेडीज उठो, खड़े हो, अपने लिए, अपने हक के लिए खड़े हो।

12 of 14
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
मिसेज अर्थ इंडिया के फाइनल में पहुंची थीं शैलजा मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा मॉडलिंग भी करती थीं। वर्ष 2017-18 में वह मिसेज अर्थ इंडिया के फाइनल तक पहुंची थीं।

13 of 14
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
हालांकि वह खिताब नहीं जीत सकी थीं। पिछले साल जुलाई में मिसेज इंडिया अर्थ मैगजीन के कवर पर सबसे अधिक क्रिएटिव महिला के रूप में उनका फोटो भी छपा था।
विज्ञापन

14 of 14
shailza murder
अमृतसर की रहने वाली शैलजा ने अर्बन प्लानिंग में एमटेक की डिग्री हासिल की थी। वह पांच साल गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में लेक्चरर भी रह चुकी थीं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें