सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
पीड़ित ने डरकर फोन काट दिया, लेकिन तब तक आरोपियों ने कॉल की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली थी। इसके बाद पीड़ित से वसूली चालू हुई। यहां तक दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर बनकर भी उसे डराया गया। पीड़ित ने पहले तो एक लाख रुपये दे दिए, लेकिन बाद में उसने शिकायत करना ही ठीक समझा। स्पेशल सेल की साइबर क्राइम यूनिट ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।