फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCTV फुटेज सामने आने के बाद मंत्री जी ने मांगी माफी

Fri, 19 Aug 2016 03:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 8
महेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री की कार ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के गेट पर 2 मिनट क्या रुकी मंत्री जी के साथ चल रहे सुरक्षागार्डों का पारा चढ़ गया। सुरक्षाकर्मियों ने तीन गार्ड को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। लेकिन ये सारी घटना सोसायटी के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गयी है।  हालांक‌ि महेश शर्मा के माफी मांगने के बाद सोसायटी ने अपनी श‌िकायत वापस ले ली है।
देखें वीड‌ियो-
  CCTV: Union Minister Mahesh Sharma's security personnel thrash housing society guards in Ghaziabad (18.8.16)https://t.co/7IL9iRXbia — ANI UP (@ANINewsUP) August 19, 2016
विज्ञापन

2 of 8
mahesh sharma - फोटो : अमर उजाला
आरोपी सुरक्षाकर्मी नीली बत्ती लगी सकार्पियो में था जिसपर पुलिस लिखा हुआ था। रेजिडेंट ने पुलिस को शिकायत दी है ।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

3 of 8
mahesh sharma - फोटो : अमर उजाला
पिटते हुए और गाली सुनते गार्डों की गलती बस इतनी थी की ये अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से कर रहे थे। लेकिन शायद ये नहीं जानते थे की भारत में लाल बत्ती कार में सवार वीआईपी को रोकना गुनाह है।

4 of 8
mahesh sharma - फोटो : अमर उजाला
कार में बैठे वीआईपी में दो मिनट का इंतेजार करना पड़ा तो सुरक्षाकर्मी ताव में आ गए। उनोने गेट में मौजूद तीन सुरक्षाकर्मियों को जमकर पीटा और गाली दी। हालात ये है कि दौड़ा दौड़ा कर पीटा। मामला गाजियाबाद के आशियाना ग्रीन सोसाइटी का है।
विज्ञापन

5 of 8
mahesh sharma - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा 18 तारीख की शाम 5 बजे इस सोसाइटी में आये। गेट पर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने उनसे फ्लैट का नंबर पूछा तो इसमें तक़रीबन 2 मिनट का समय लग गया।
विज्ञापन

6 of 8
mahesh sharma - फोटो : अमर उजाला
बस इतने में मंत्री के साथ चल रही नीली बत्ती की स्कार्पियो जिसपर पुलिस का स्टिकर लगा हुआ था उस में सवार मंत्री जी के सुरक्षाकर्मी ने गेट पर मौजूद तीन गार्डो के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

7 of 8
mahesh sharma
सोसायटी के गार्ड का कहना है कि हमें दो मिनट से भी कम समय लगा होगा गेट खोलने में और इतने में ही मंत्री जी के सिक्योरिटी कर्मचारी आए और हमें पीटने लगे व गालियां भी दीं। इसके साथ ही सोसायटी के अ‌ध‌िकारी ने कहा ‌क‌ि इस घटना के बाद सोसायटी के लोग काफी गुस्से में हैं और पु‌ल‌िस के पास जाएंगे।
विज्ञापन

8 of 8
महेश शर्मा
वहीं अपने सुरक्षा अधिकारियों के बर्ताव पर सफाई देते हुए महेश शर्मा ने कहा कि जैसे ही मुझे इस घटना का पता चला मैंने बिना ये जाने कि कौन दोषी है, सुरक्षा गार्डों से माफी मांग ली है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने सुरक्षागार्ड को निलंबित कर दिया है और पुलिस से इस मामले की जांच करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें