किसी भी सरकार का अंतिम बजट हमेशा ही इतना लोकलुभावन होता है कि उसकी हर ओर चर्चा होती है। लेकिन मोदी सरकार के अंतिम बजट में जिस तरह से टैक्स स्लैब में 5 लाख तक की आय वालों को छूट दी गई है उसके बाद से इस बजट के लोग दीवाने हो गए हैं। सोशल मीडिया पर #Budget2019 पूरी दुनिया में ट्रेंड कर रहा है। एक ओर जहां लोग टैक्स में छूट की खुशियां मना रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे बहकाने वाला बजट भी बता रहे हैं। राहुल गांधी ने बजट पर रिएक्शन देते हुए ट्वीट किया है कि मोदी जी के घमंड ने देश के किसानों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। 17 रुपए एक दिन में देना उनकी बेइज्जती है।