फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Union Budget 2019: कुछ ऐसा दिखा नजारा, मेज पीटते दिखे पीएम मोदी तो गाल पर हाथ धरे रहे राहुल

Fri, 01 Feb 2019 12:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
budget 2019 - फोटो : अमर उजाला
आज सदन में मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश हुआ। इस दौरान पूरा पक्ष जोश से लबरेज नजर आया। आज वित्त मंत्री अरुण जेटली की तबियत खराब होने की वजह से कार्यकारी वित्त मंत्री पियूष गोयल ने बजट पेश किया। इस बार सदन का नजारा कुछ अलग ही रहा। हर बार जब पीयूष गोयल ने सरकार की उपलब्धियों का बखान किया तो पीएम मोदी समेत पूरे पक्ष ने मेज बजा-बजाकर और वाह-वाह कर उनकी तारीफ की। वहीं अगर बात विपक्ष की जाए तो वहां से भी शोर-शराबे की आवाज आती रही और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने गाल पर हाथ धरे बजट भाषण सुनते देखे गए। आगे जानिए मोदी सरकार के इस आखिरी और अंतरिम बजट से किसको क्या मिला और सदन में उरी से लेकर अच्छे दिन तक के जिक्र कैसे हुए...
विज्ञापन

2 of 8
budget 2019 - फोटो : अमर उजाला
सरकार द्वारा बड़े एलान----

देश के विकास में टैक्सपेयर का योगदान। टेक्सपेयर के पैसे से 50 करोड़ भारतीयों का भला हुआ। टैक्स रिफॉर्म का कुछ फायदा मिडिल क्लास को मिलेगा। 5 लाख तक की आय वालों को टैक्स में छूट। 1.5 लाख तक निवेश करने पर साढ़े 6 लाख तक के कर पर छूट मिलेगी।

सातवें वेतन आयोगी की सिफारिशें लागू हुईं

किसान सम्मान निधि की शुरुआत

21 हजार से कम वेतन वाले मजदूरों को मिलेगा सात हजार रुपये का बोनस

एनपीएस में सरकार का योगदान बढ़ा

गाय के लिए राष्ट्रीय कामधेनु आयोग की स्थापना होगी

मजदूरों को कम से एक हजार रुपये की पेंशन योजना

जिनका EPF कटता है उनको छह लाख रुपये का बीमा
विज्ञापन

3 of 8
piyush goyal - फोटो : pti
उज्ज्वला योजना में आठ करोड़ गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य

दस करोड़ मजदूरों को तीन हजार रुपये पेंशन

15 हजार से कम वेतन पर पेंशन मिलेगी

MSME में 59 में एक करोड़ रुपये का लोन मिलता है

मुद्रा योजना में 15 लाख करोड़ रुपये का कर्ज दिया जा चुका है

गर्भवती महिलाओं को 26 सप्ताह की मैटरनिटी लीव योजना

OROP पर 35 हजार करोड़ रुपये खर्च

रक्षा बजट 3 करोड़ से ज्यादा

4 of 8
piyush goyal - फोटो : pti
बीच-बीच में वित्त मंत्री गोयल ने कई बार अच्छे दिन की बात कही और ये भी कहा कि उन्होंने बीते दिनों उरी फिल्म देखी जो काफी जोश से भरी है और काफी अच्छी फिल्म है। उन्होंने ये भी कहा कि इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं हुआ। डिजिटल अर्थव्यवस्था पर जोर रहेगा। शिक्षा व्यवस्था वैज्ञानिक आधार पर बढ़ेगी। हर किसी के पास अपना घर होगा। 8 साल बाद 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था होगी। 
विज्ञापन

5 of 8
piyush goyal - फोटो : pti
घर खरीदने पर जीएसटी घटाने पर विचार हो रहा है। इसका फैसला जीएसटी काउंसिल करेगी। इनकम टैक्स पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार काले धन को खत्म करेगी। कालेधन के खिलाफ सरकार कड़े कानून लाई।
विज्ञापन

6 of 8
piyush goyal - फोटो : pti
टैक्स कलेक्शन 12 लाख करोड़ रुपये हुआ। टैक्स रिटर्न भरने वाले बढ़कर 6.85 करोड़ हुए। टैक्स कलेक्शन का पैसा गरीबों के विकास में लगा। 99.94 प्रतिशत टैक्स बिना स्क्रूटिनी के पास हुआ। टैक्स व्यवस्था को आसान बनाया गया। कर आधार 3.79 करोड़ से बढ़कर 6.85 करोड़ हो गया है।
विज्ञापन

7 of 8
piyush goyal - फोटो : pti
12 करोड़ छोटे किसानों को हर महीने 500 रुपये दिए जाएंगे। भारत अब मानवरहित क्रॉसिंग मुक्त हो गया। वंदे मातरम सेमी हाई स्पीड ट्रेन भारत में बनी। अरुणाचल प्रदेश पहली बार रेल मैप पर आया। 1 लाख डिजिटल गांव बनाए गए। भारत में सबसे ज्यादा मोबाइल डेटा यूजर।
विज्ञापन

8 of 8
piyush goyal - फोटो : pti
उज्जवला योजना में 6 करोड़ गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। नौकरी खोजने वाला आज नौकरी देने वाला बन गया है। मुद्रा योजना के तहत 15 करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया। स्टार्टअप के मामले में भारत दुनिया का दूसरा देश बन गया है।
पशुपालन और मत्स्य पालन करने वाले किसानों को ब्याज में 2 प्रतिशत की छूट मिलेगी। 21 हजार से कम वेतन वाले मजदूरों को 7 हजार रुपये का बोनस मिलेगा। न्यूनतम मजदूरी भी बढ़ाई गई। मजदूरों को कम से कम 1 हजार रुपये और अधिकतम 3,000 रुपये पेंशन दी जाएगी। रोजगार के मौके बढ़े। 2 करोड़ ईपीएफओ अकाउंट खोले। 10 करोड़ मजदूरों के लिए पेंशन योजना। जिनका ईपीएफ कटता है उन्हें 6 लाख रुपये का बीमा दिया जाएगा। 15 हजार से कम वेतन वालों को मिलेगी पेंशन योजना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें