फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया के दोषियों की फांसी से छोटा राजन भी दहशत में, लेता रहता है सारी जानकारी

Tue, 14 Jan 2020 01:57 AM IST
Vikas Kumar राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
निर्भया के दोषियों को होगी फांसी - फोटो : Amar Ujala
निर्भया के दोषियों की फांसी की सजा को लेकर डॉन के बैरक में भी दहशत है। जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन राजेंद्र सदाशिव निखलजे उर्फ छोटा राजन, राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन व दिल्ली के गैंगस्टर नीरज बवानिया में भी फांसी को लेकर उत्सुकता है। जेल सूत्रों के अनुसार फांसी को लेकर जेल में चल रही प्रक्रिया को जानने की तीनों लगातार कोशिश कर रहे हैं। हालांकि तीनों का मानना है कि ऐसे अपराध की सजा फांसी ही होनी चाहिए। 

विज्ञापन

2 of 5
निर्भया के दोषी - फोटो : अमर उजाला
निर्भया के तीन दोषी मुकेश, पवन और अक्षय तिहाड़ जेल की कसूरी सेल में बंद हैं। वहीं छोटा राजन समेत अन्य हाई प्रोफाइल कैदी इसी जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में बंद हैं। कसूरी सेल व हाई सिक्योरिटी सेल के बीच कुछ दूरी हैं लेकिन हाई प्रोफाइल कैदियों को जब से इस बात की जानकारी मिली कि निर्भया के दोषी इसी जेल में है तो उनके बीच भी उन्हें जानने की उत्सुकता बढ़ गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
छोटा राजन - फोटो : Reuters
जेल सूत्रों के अनुसार छोटा राजन ने निर्भया के दोषियों के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की है। छोटा राजन ने अपने पास आने वाले जेल कर्मियों से उनके बारे में पूछताछ की है। वह देश में चर्चित हो चुके निर्भया मामले को वह पूरी तरह जानने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए वह लगातार समाचार पत्र भी पढ़ रहा है और टीवी से इसके बारे में जानकारी हासिल कर रहा है। 

4 of 5
मोहम्मद शहाबुद्दीन
वहीं हाई सिक्योरिटी सेल में बंद पूर्व सांसद शहाबुद्दीन और नीरज बवानिया ने भी जेल कर्मियों से पूछताछ कर फांसी को लेकर चल रही प्रक्रिया को जानने की कोशिश की है। जेल अधिकारियों का कहना है कि निर्भया के दोषी व हाई प्रोफाइल कैदी जेल नंबर दो में जरूर बंद हैं लेकिन इनकी मुलाकात नहीं हो सकती है क्योंकि निर्भया के दोषियों को कसूरी वार्ड में पूरी सुरक्षा के बीच रखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छोटा राजन
डमी को फांसी दिए जाने के बाद डॉन की बढ़ी उत्सुकता 
जेल सूत्रों ने बताया कि निर्भया मामले में दोषियों को अदालत की ओर से मौत का फरमान जारी होने के बाद से फांसी कब कहां और कैसे होगी इसको लेकर सभी कैदियों में उत्सुकता बढ़ गई है। यहां तक कि हाई सिक्योरिटी जेल में बंद छोटा राजन भी इससे अछूता नहीं है। रविवार को जेल नंबर तीन के फांसी घर में निर्भया के दोषियों के डमी को फांसी दिए जाने की जानकारी कुछ ही पल में अन्य जेलों तक पहुंच गई। जेल सूत्रों का कहना है कि छोटा राजन के पास उनके रसोइया, सुरक्षा कर्मी, डॉक्टर व अन्य तरह के कर्मचारी जाते हैं। उनसे उसने फांसी के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की है। हालांकि जेल के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि डॉन ने भी उत्सुकता में इसकी जानकारी हासिल की होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें