अपने भड़काऊ भाषण के लिए पहले से ही देशद्रोह के आरोप का सामना कर रहे उमर खालिद ने एक बार फिर से ऐसा कुछ किया है जिसने उन्हें फिर से खलनायक बना दिया है। शनिवार की रात उमर ने अपने फेसबुक पर कुछ ऐसी तस्वीरें और लेख पोस्ट किया है जो बेहद आपत्तिजनक हैं। (तस्वीर : उमर खालिद के फेसबुक पोस्ट से)
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
उमर ने आतंकी मुठभेड़ में मारे गए बुरहान वानी के अंतिम संस्कार के लिए उसे ले जाने की तस्वीरों के साथ ये लिखा है कि वो शहीद है और उसे श्रद्घांजलि देते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
उमर के इस पोस्ट को फेसबुक पर अब तक साढ़े नौ से ज्यादा लाइक्स और साढ़े पांच सौ से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है।
4 of 6
उमर यहीं नही रुका बल्कि, उसने एक और पोस्ट अपने फेसबुक पर डालते हुए भारतीय सेना पर भी हमला किया है और उसकी भूमिका पर कुछ गंभीर सवाल खड़े किए हैं। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
विज्ञापन
5 of 6
उमर के दूसरे पोस्ट को भी साढ़े सात सौ से ज्यादा लाइक्स मिले हैं और इसे सौ से ज्यादा बार शेयर किया गया है।
चौंकाने वाली बात ये है कि इतनी आपत्तिजनक बातों को लिखने के बाद भी उमर के फेसबुक अकाउंट पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इसे अभी भी उमर के फेसबुक पेज पर जा कर पढ़ा जा सकता है।