फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनक नहर में डूबे DTU के दो छात्रों के अब तक नहीं मिले शव, पिता को है इस बात पर शक

Fri, 18 May 2018 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
dtu student drown in munak canal
समयपुर बादली स्थित मुनक नहर में बृहस्पतिवार सुबह नहाने गए इंजीनियरिंग के दो छात्र डूब गए, जबकि उनका एक साथी बाल-बाल बचा। गोताखोर देर शाम तक डूबे छात्रों को तलाशने में जुटे थे। दमकल व एनडीआरएफ की टीमें नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
dtu student drown in munak canal - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, डूबने वाले छात्र लक्ष्मी नगर, एसएफ ब्लॉक निवासी राजदीप (22) और वैशाली, गाजियाबाद निवासी शिखर (22) हैं, जबकि तीसरा छात्र राजनगर, गाजियाबाद निवासी राजेश है। तीनों शाहबाद दौलतपुर स्थित दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी के अंतिम वर्ष के छात्र हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पुलिस व दमकल विभाग को समयपुर बादली इलाके में स्थित मुनक नहर में दो युवकों के डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस ने छात्र राजेश के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3 of 9
dtu student drown in munak canal - फोटो : अमर उजाला
राजेश ने पुलिस को बताया कि राजदीप, शिखर और वह डीटीयू में फाइनल ईयर में पढ़ते हैं। 14 मई को उनका आखिरी पेपर था। तीनों ने बुधवार को मुरथल जाने का प्रोग्राम बनाया। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे तीनों मुरथल पहुंच गए थे, जहां खाना खाने के बाद तड़के करीब साढ़े चार बजे वापस बवाना आ गए। वापस आने के दौरान तीनों मुनक नहर में नहाने के लिए रुक गए। अचानक राजदीप का पैर फिसल गया और पानी में गिर गया। शिखर उसे बचाने के लिए पानी में उतर गया, लेकिन दोनों ही डूब गए। राहगीरों की मदद से राजेश ने पुलिस व दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी।

4 of 9
dtu student drown in munak canal - फोटो : अमर उजाला
शिखर के पिता को शक, पांच घंटे मुरथल में क्या कर रहे थे तीनों
मुनक नहर में बृहस्पतिवार सुबह डूबने वाले इंजीनियरिंग के छात्र राजदीप और शिखर के दोस्त राजेश ने बताया कि तीनों को तैरना नहीं आता है। ऐसे हालात में वह शोर मचाकर दोस्तों को बचाने की गुहार लगाने के सिवा कुछ भी नहीं कर पाया। राजेश के मुताबिक, कॉलेज में जब तीनों मिले थे, तभी बेस्ट फ्रेंड बन गए। तीनों के बारे में परिवार वालों को जानकारी है। राजेश ने बताया कि तीनों पढ़ाई में अच्छे हैं और इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
dtu student drown in munak canal - फोटो : अमर उजाला
उधर, शिखर के पिता कन्हैया सिंह ने बताया कि परिवार में शिखर के अलावा उसकी मां प्रेमवती, भाई अमन और बहन शिवांगी है। बुधवार रात शिवांगी की भाई से फोन पर बात हुई थी। शिखर ने बताया था कि उसका राजदीप और राजेश के साथ मुरथल जाकर परांठे खाने का प्रोग्राम बना है। वह शुक्रवार को घर आ जाएगा। कन्हैया सिंह ने बताया कि सुबह छह बजे उसके संस्थान से किसी ने फोन कर घटना के बारे में बताया। उसके बाद परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंच गए। कन्हैया सिंह ने बताया कि उसे जो भी समय बताया गया है, इससे उन्हें कुछ शक हो रहा है कि आखिर पांच घंटे तक तीनों मुरथल में क्या कर रहे थे।
विज्ञापन

6 of 9
three drown in hindon - फोटो : अमर उजाला
राजदीप की मां की तबियत बिगड़ी राजदीप के परिवार वालों ने बताया कि वह परिवार में सबसे छोटा है। वह तीन बहनों का इकलौता भाई है। राजदीप अक्सर अपने दोस्तों के साथ हॉस्टल में रुक जाता है। उसने कहा था कि उसे पेपर सबमिट करना है। उसके बाद वह अपना सामान पैक करेगा और दोस्तों से मिलकर शुक्रवार को घर पहुंच जाएगा। घटना के बाद राजदीप की मां रोशनी की तबियत बिगड़ गई है।
विज्ञापन

7 of 9
डूबना
नहर के दोनों तरफ बाउंड्री की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि मुनक नहर मौत की नहर बनती जा रही है। खासकर गर्मी के दिनों में रोज सैकड़ों बच्चे प्रशासन के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हैं। लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले यहां सुरक्षाकर्मी तैनात थे, लेकिन उन्हें हटा लिया गया है। नहर को देखकर लोग इसकी तरफ आकर्षित होते हैं और नहाने के दौरान डूब जाते हैं। नहर के दोनों तरफ बाउंड्री होनी चाहिए।

8 of 9
तलाश्ा करते गाोताख्राेर - फोटो : अमर उजाला
सर्च ऑपरेशन में होती है दिक्कत अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बोट क्लब के गोताखोरों को डूबे हुए लोगों को तलाश करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि इस नहर में कुछ दूरी पर ग्रिल या फिर जाल नहीं लगाए गए हैं। इससे डूबने वाले लोग तेज बहाव में पांच किलोमीटर आगे तक चले जाते हैं।
विज्ञापन

9 of 9
dtu student drown in munak canal - फोटो : अमर उजाला
कब-कब हुआ हादसा
13 मई 2018 : नांगलोई निवासी प्रवीण नहाने के दौरान नहर में डूबा।
15 मई 2018 : समयपुर बादली निवासी मनीष नहाने के दौरान डूबा।
4 सितंबर 2017 : गणेश विसर्जन करने गए मंगोलपुरी निवासी अंशू और रंजन डूबे।
22 जून 2017 : रोहिणी के सेक्टर-27 निवासी आठ साल का प्रिंस नहर के पास खेलते हुए गिरा।
6 जून 2016 : नवादा निवासी पुनीत नहाने के दौरान नहर में डूबा।
23 जुलाई 2016 : बवाना जेजे कॉलोनी निवासी दस साल का विनोद नहर में डूबा।
27 जून 2015 : सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान रजनीकांत, मुकेश और अभिषेक झा नहर में डूबे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें