फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनंदा पुष्कर मौत केसः पुलिस ने अपने इतिहास में पहली बार कराया खास तरह का पोस्टमार्टम, ये थी वजह

Fri, 18 May 2018 01:19 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
sunanda pushkar shashi tharoor
पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में अमर उजाला का बड़ा खुलासा सामने आया है।
 
विज्ञापन

2 of 7
sunanda pushkar shashi tharoor
दिल्ली पुलिस ने सुनंदा के दिमाग का सीबीआई से मनोवैज्ञानिक पोस्टमार्टम कराया था। दिल्ली पुलिस ने अपने इतिहास में पहली बार मस्तिष्क का पोस्टमार्टम कराया है। इस पोस्टमार्टम के बाद ही दिल्ली पुलिस की तफ्तीश सुनंदा को खुदकुशी के लिए उकसाने व प्रताड़ित करने की तरफ घूमी थी। दिल्ली पुलिस ने अपनी तफ्तीश में शशि थरूर को सीधा जिम्मेदार ठहराया है।
 
विज्ञापन

3 of 7
sunanda pushkar shashi tharoor
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सीबीआई की फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम से सुनंदा पुष्कर के मस्तिष्क का मनोवैज्ञानिक पोस्टमार्टम कराया था। इस पोस्टमार्टम से पुलिस ये जानना चाहती थी कि सुनंदा की मौत से कुछ दिन पहले तक मानसिक हालत कैसी थी।

4 of 7
sunanda pushkar shashi tharoor
सीबीआई ने मनोवैज्ञानिक पोस्टमार्टम के तहत सुनंदा केस से जुड़ेे हर कागजात, जांच अफसरों से पूछताछ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एक्सपर्ट रिपोर्ट, लोगों के बयान व सुनंदा के लोगों को भेजे गए मेल का अध्ययन किया।
विज्ञापन

5 of 7
sunanda pushkar shashi tharoor
कई महीने की जांच के बाद मनोवैज्ञानिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिल्ली पुलिस की एसआईटी को मिली। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि अंतिम दिनों में सुनंदा की ये हालत हो गई थी कि वह जीना नहीं चाहती थी। सुनंदा के अंदर जिंदा रहने की इच्छा खत्म हो गई थी।
विज्ञापन

6 of 7
sunanda pushkar shashi tharoor
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुनंदा ने कुछ लोगों को मेल भी भेजे थे। इन मेल में कहा गया था कि वह अब जीना नहीं चाहती है। सुनंदा पुष्कर का पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार को लेकर शशि थरूर से झगड़ा होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sunanda pushkar shashi tharoor
यही वजह है कि पुलिस ने सुनंदा की मौत के लिए शशि थरूर को सीधा जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने चार्जशीट में ये भी लिखा है कि शशि थरूर सुनंदा को प्रताड़ित करता था। पुलिस ने चार्जशीट के कॉलम नंबर 11 में आरोपी के रूप में शशि थरूर का नाम लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें