dtu student drown in munak canal
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, डूबने वाले छात्र लक्ष्मी नगर, एसएफ ब्लॉक निवासी राजदीप (22) और वैशाली, गाजियाबाद निवासी शिखर (22) हैं, जबकि तीसरा छात्र राजनगर, गाजियाबाद निवासी राजेश है। तीनों शाहबाद दौलतपुर स्थित दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी के अंतिम वर्ष के छात्र हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पुलिस व दमकल विभाग को समयपुर बादली इलाके में स्थित मुनक नहर में दो युवकों के डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस ने छात्र राजेश के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।