थाना सेक्टर-49 अंतर्गत बरौला गांव में मंगलवार सुबह दो सगी बहनों के शव घर के पीछे अहाते में लगे पेड़ की लगभग 10-12 फुट ऊंची दो टहनियों पर चुन्नी से लटके मिले।
विज्ञापन
2 of 6
baraula double murder
- फोटो : राजन राय
जमीन से दोनों शवों की ऊंचाई लगभग दो फुट थी, लेकिन मौके पर कोई टेबल या कुर्सी आदि नहीं मिली है। पुलिस फिलहाल ऑनर किलिंग और आत्महत्या के बीच उलझी है।
विज्ञापन
3 of 6
baraula double murder
- फोटो : राजन राय
एसएसपी लव कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। घटना बरौला गांव में प्रकाश चंद के किराए के लिए बने घर में हुई। गंदे नाले के सामने प्रकाश चंद ने अपनी जमीन पर दोमंजिला मकान बना रखा है। इसमें कुल चार कमरे हैं।
4 of 6
baraula double murder
- फोटो : राजन राय
इन्हीं में से पहली मंजिल के एक कमरे में कल्याणपुर नरसेना बुलंदशहर निवासी भूषण किराए पर रहता है। भूषण, सेक्टर-50 के नियो अस्पताल में सफाई कर्मी है। उसकी छह बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन
5 of 6
baraula double murder
- फोटो : राजन राय
दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है। बाकी तीनों कमरे खाली हैं। इसी बिल्डिंग के पीछे प्रकाश चंद का अहाता है। इसमें भी लगभग एक दर्जन कमरे बने हैं। इसमें ठेला लगाने वाले और मजदूरी करने वाले लोग परिवारों के साथ किराए पर रहते हैं।
इसी अहाते के एक पेड़ पर मंगलवार सुबह भूषण की तीसरे नंबर की बेटी लक्ष्मी (18) और पांचवें नंबर की बेटी निशा (13) के शव लटके मिले। पेड़ के पास ही दोनों बहनों की चप्पलें रखी थीं। ऐसे में कुछ लोगों का मानना है कि दोनों बहनों ने पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाई होगी।