प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मजेंटा लाइन का उद्घाटन किया। इसी के साथ प्रधानमंत्री अब तक चार बार मेट्रो में सफर करके लोगों को मेट्रो में सफर करने के लिए प्रेरित कर चुके हैं।
विज्ञापन
2 of 5
modi in noida
- फोटो : pti
उद्घाटन के दौरान नरेंद्र मोदी ने मेट्रो की खूबियां बताई। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल इंटेलिजेंस एकेडमी में एक कार्यक्रम में जाने के लिए मेट्रो में यात्रा की थी। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली - फरीदाबाद मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
3 of 5
modi in noida
- फोटो : pti
उस समय जनपथ स्टेशन से मेट्रो ट्रेन में सवार होकर फरीदाबाद के बाटा चौक स्टेशन के लिए रवाना हुए थे । प्रधानमंत्री की इस यात्रा ने यात्रियों और मेट्रो अधिकारियों को सख्ते में डाल दिया था।
4 of 5
modi in noida
- फोटो : pti
पहले प्रधानमंत्री का कार्यक्रम हेलीकॉप्टर से फरीदाबाद जाने का था। फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलियाई पीएम मैलकॉम टर्बुनल के साथ दिल्ली मेट्रो से यात्रा की थी।
प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथ मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलियाई पीएम टर्नबुल मेट्रो से सफर करते हुए मंडी हाउस से अक्षरधाम पहुंचे। सोमवार को पीएम ने नोएडा आकर मेट्रो से सफर किया।