आनंद विहार इलाके में कारोबारी को पिस्टल दिखाकर 50 हजार लूटने वाले दो बदमाशों अनमोल (23) और राजेश (26) को करावल नगर थाना पुलिस ने व्हाट्स ऐप की मदद से दबोच लिया। उनसे वारदात में इस्तेमाल बाइक व तमंचा बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
2 of 4
उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि 11 मई को पीड़ित संजय शर्मा से बदमाशों ने एजीसीआर एन्क्लेव, आनंद विहार में एसबीआई के बाहर पिस्टल दिखाकर 50 हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
3 of 4
वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को पुलिस के विभिन्न व्हाट्स ऐप ग्रुप में सर्कुलेट करा दिया। सोमवार को शिव विहार तिराहे पर पुलिस पिकेट लगाकर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर दो बाइक सवार युवकों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
एक पुलिसकर्मियों ने आरोपी राजेश को पहचान लिया। कड़ाई से पूछने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि अनमोल के साथ मिलकर वारदात की थी। अनमोल हाल ही में जेल से छूटकर आया है। अनमोल पर एक और राजेश के खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।