फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब जर्मन युवक को लूट रहा था रिक्शावाला नोएडा के दो युवक बनकर आए फरिश्ता

Mon, 10 Apr 2017 10:58 AM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
german national attacked in delhi - फोटो : अमर उजाला
जर्मन नागरिक बैंजमिन फरिश्ता बनकर आए दोनों युवकों का शुक्रिया अदा करते नहीं थक रहा है। नोएडा के जिम इंस्ट्रक्टर राजीव गोस्वामी व उसके दोस्त ने अपनी कार रोककर विदेशी मेहमान को अस्पताल पहुंचाया था।
विज्ञापन

2 of 5
german national attacked in delhi - फोटो : अमर उजाला
बैंजमिन की हालत देखकर राजीव ने पहले उसकी मदद करना अपना फर्ज समझा। पुलिस को सूचना देने के बाद फौरन राजीव बैंजमिन को लेकर डॉ. हैडगेवार अस्पताल पहुंचा। बैंजमिन की हालत देखकर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। हालांकि शनिवार को तबीयत बेहतर होने के बाद बैंजमिन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बाद में वह अपने गेस्ट हाउस वापस चला गया। बता दें कि शुक्रवार रात को नोएडा निवासी राजीव अपने दोस्त के साथ पानीपत से दिल्ली लौट रहा था। उसने बैंजमिन को मदद की गुहार लगाते हुए देखा तो वह रुक गया।
विज्ञापन

3 of 5
german national attacked in delhi - फोटो : ani
आरोपियों को पीलीभीत से गिरफ्तार किया
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी रिक्शा चालक की पहचान पीलीभीत निवासी रिजवान के रूप में हुई है। पहचान होने के बाद एक टीम उसकी तलाश में पीलीभीत रवाना कर दी गई। शनिवार को आरोपी रिजवान और राजकिशोर को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की छानबीन कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी रिजवान नशे का आदी है। वह रिक्शा चलाता है और रात के समय हनुमान मंदिर के पास सो जाता था। वारदात में उसके साथ मौजूद रहा, उसका दोस्त भी नशे का आदी है।

4 of 5
german national attacked in delhi - फोटो : अमर उजाला
लूटपाट का प्वाइंट बन गया है गीता कालोनी फ्लाईओवर लूप
जर्मन नागरिक बैंजमिन को जिस गीता कॉलोनी फ्लाईओवर लूप के पास लूटा गया, वह लूटपाट का प्वाइंट बनता जा रहा है। 24 घंटे पूर्व ठीक उसी स्थान पर बदमाशों ने उत्तराखंड के डेयरी कारोबारी को ऑटो में बैठाकर लूट लिया था। इस घटना के बाद पुलिस मामले को गंभीरता से लेती तो शायद जर्मन नागरिक के साथ लूट नहीं होती। पुलिस के मुताबिक प्रतिमायन चौक,लोवर नत्थनपुर,मेहकमपुर,देहरादून निवासी गजेंद्र सिंह (35) बुधवार रात की रात 11.30 बजे देहरादून से दिल्ली के लिए चले थे। सुबह करीब 4.30 बजे गजेंद्र आनंद विहार आईएसबीटी पर उतर गए। यहां से उन्होंने काले खां बस अड्डे जाने के लिए ऑटो लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
german national attacked in delhi - फोटो : अमर उजाला
ऑटो में पहले से दो युवक बैठे थे। चालक ने कहा कि दोनों युवकों को इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन पर उतारना है। आरोपी गजेंद्र को लेकर चल दिया। इधर, रास्ते में ऑटो में बैठे एक युवक ने चाकू निकालकर गजेंद्र के पेट पर लगा दिया और चुपचाप बैठे रहने को कहा। आरोपी गजेंद्र को आईटीओ, शांति वन लेते हुए गीता कालोनी फ्लाईओवर के लूप के पास पहुंच गए। सूनसान जगह पर ऑटो रोककर आरोपियों ने उससे लैपटॉप, मोबाइल, 53 हजार कैश, एटीएम, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, डीएल व अन्य सामान लूट लिया। बाद में आरोपी पीड़ित को वहीं छोड़कर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद बृहस्पतिवार सुबह मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें