फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में बंद हो गईं जुड़वां बहनें, दम घुटने से मौत

Thu, 15 Jun 2017 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

- कुत्ते के साथ खेलते हुए पहुंची कार तक दोनों बहनें 
फोटो- संख्या-13 से 15 तक
भाग-1
पेज -एक लिए..
कार में दम घुटने से जुड़वां बहनों की मौत
- कुत्ते के साथ खेलते हुए पहुंची कार तक दोनों बहनें
अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर/पटौदी।
विज्ञापन
1 of 5
इसी कार में हुई दोनों मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला
दादा के पास गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए आई दो जुड़वां बहनों की कार में दम घुटने मंगलवार की शाम को मौत हो गई। बिलासपुर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जुड़वां बहनें जिनकी कार मे दम घुटने से हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
गांव जमालपुर का रहने वाला गोविंद मेरठ में मैदानी तोपखाना में तैनात हैं। वह अपने परिवार के साथ मेरठ में रहता है। उसकी दो जुड़वां बेटी साढ़े पांच वर्षीय हर्षिता व हर्षा सात साल हैं, जो गर्मी की छुट्टियों में अपनी मां के साथ दादा से गांव में मिलने आई थी।
विज्ञापन

3 of 5
जुड़वां बहनें जिनकी कार मे दम घुटने से हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की दोपहर को दोनों बहने घर के बाहर खड़ी कार के पास कुत्ते के बच्चे के साथ खेल रही थी। इसी दौरान दोनों कार तक पहुंच गई। कार का गेट बंद हो गया। परिवार के लोग उनकी तलाश करते रहे।

4 of 5
इसी कार में हुई दोनों मासूम की मौत
बाद में दोनों कार में बेहोश पड़ी मिली। ईलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों बहनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार दोनों बहने करीब तीन घंटे तक गायब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जुड़वां बहनें जिनकी कार मे दम घुटने से हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम के मुताबिक दोनों बहनों की दम घुटने से मौत हुई है। पुलिस को कार के भीतर दोनों के कपड़े निकाले जाने व एक गेट का लीवर टूटने की भी जानकारी मिली है। बिलासपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें