फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव के जीवन पर बन रहा टीवी सीरियल, ये होगा धारावाहिक का उद्देश्य

Thu, 08 Feb 2018 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
baba ramdev - फोटो : G. pal
योग गुरु बाबा रामदेव ने अपने जीवन के 50 वर्षों का हवाला देते हुए एक मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत वे देश के करीब एक करोड़ बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार के योग्य बनाएंगे। बुधवार को दिल्ली में अपने जीवन पर आधारित टीवी धारावाहिक ‘रामदेव-एक संघर्ष’ का प्रचार करने पहुंचे बाबा रामदेव ने मास्टर प्लान की जानकारी दी।
विज्ञापन

2 of 7
baba ramdev - फोटो : G. pal
उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को डिस्कवरी जीत टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाला यह धारावाहिक सच्ची घटना पर आधारित है। 10 फरवरी को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में इसकी स्क्रीनिंग की जाएगी, जिसमें वित्त मंत्री अरुण जेटली, गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित करीब 10 हजार लोग मौजूद होंगे।
विज्ञापन

3 of 7
baba ramdev - फोटो : G. pal
बाबा रामदेव ने बताया कि बचपन से ही उनका जीवन त्याग, संघर्ष, गंभीर घटनाओं के बीच व्यतीत हुआ है। जन मानस के सरोकार के लिए यह धारावाहिक बनाया है। इसमें उनके जीवन से जुड़ी तमाम सच्ची घटनाओं को दिखाया जाएगा।

4 of 7
baba ramdev - फोटो : G. pal
उन्होंने कहा, ‘मैं एक ठेठ देसी और शुद्ध संन्यासी हूं। मैंने हमेशा धारा के विरुद्ध अपनी जीवन यात्रा को आगे बढ़ाया है। सामाजिक दृष्टि से मुझे बहुत देर बाद अंदाजा हुआ कि मैं एक पिछड़े परिवार से आता हूं।’ 
विज्ञापन

5 of 7
baba ramdev - फोटो : G. pal
उन्होंने कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि भारत में उनका जन्म हुआ। महापुरुषों से प्रेरणा लेकर वे जीवन में अग्रसर हुए हैं। कभी कामनाओं की इच्छा नहीं की। यही वजह है कि आज स्वदेशी पूरे विश्व के लिए एक उदाहरण बना है। स्वदेशी को पाषाण युग का कहने वालों के लिए आज पतंजलि सबसे बड़ा सबक है।
विज्ञापन

6 of 7
baba ramdev - फोटो : G. pal
करोड़ों लोगों का समर्थन और प्यार की बदौलत ही यह मुकाम हासिल हुआ है। एक सवाल के जवाब में बाबा ने कहा कि धारावाहिक में जिस किरदार को नकारात्मक दिखाया है, ये सब उनके जीवन से जुड़े हुए हैं। इस बीच बाबा ने ये भी कहा कि इस देश में हिंदु और मुस्लिम सभी को रहने का एक समान अधिकार प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
baba ramdev - फोटो : G. pal
स्वामी रामदेव ने कहा कि उन्होंने हर विरोध और तिरस्कार को अपनी ताकत बनाया। उनके सफर में गुरु आचार्य वार्ष्णेय हमेशा साथ रहे। वह अनपढ़ माता-पिता के बेटे हैं और पैदल चलकर सरकारी स्कूल में पढ़ने जाते थे। स्वामी रामदेव ने कहा, जीते जी अपनी कहानियों को दिखाना एक और संघर्ष को बुलावा देना है लेकिन वह इसके लिए तैयार हूं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें