फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुगलकाबाद अग्निकांड: दीपक की पत्नी के सामने अपनी बेइज्जती बर्दाश्त न कर पाई सरिता, प्रेमी हो उठा था आग बबूला

Mon, 15 Jun 2026 06:34 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सरिता ने अपने अपमान की बात बॉयफ्रेंड निरंजन को बताई तो वह आग बबूला हो गया। उसने दीपक को नुकसान पहुंचाने के लिए इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी रहने वाली उसकी स्कूटी में आग लगाने की साजिश रची। इस साजिश में उसने अपने छोटे भाई राजकुमार को भी शामिल किया।
विज्ञापन
1 of 7
तुगलकाबाद अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद अग्निकांड की जांच में ऐसे खुलासे सामने आए हैं, जिनसे यह मामला महज आगजनी की घटना नहीं बल्कि सुनियोजित आपराधिक साजिश बन गया है। पुलिस जांच के अनुसार, मुख्य आरोपी सरिता ने पैसों के विवाद और बेइज्जती का बदला लेने के लिए इस घटना की साजिश रची थी।
विज्ञापन

2 of 7
तुगलकाबाद में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
दीपक से लेने थे 80 हजार
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सरिता को इमारत की पांचवीं मंजिल पर रहने वाले दीपक से करीब 80 हजार रुपये लेने थे। आरोप है कि मूल रकम 50 हजार रुपये थी, जो ब्याज समेत बढ़कर 80 हजार रुपये हो गई थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सरिता पैसे मांगने दीपक के घर गई थी।आरोप है कि दीपक ने पत्नी मुमताज के सामने उसकी बेइज्जती की थी। जांच में सामने आया है कि इसी घटना के बाद सरिता ने बदला लेने का फैसला किया।
विज्ञापन

3 of 7
घटना के बाद बिल्डिंग से बाहर निकलती नाबालिग - फोटो : अमर उजाला
अपमान की बात बॉयफ्रेंड निरंजन को बताई तो हो गया आग बबूला
दक्षिण-पूर्व जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरिता ने अपने अपमान की बात बॉयफ्रेंड निरंजन को बताई तो वह आग बबूला हो गया। उसने दीपक को नुकसान पहुंचाने के लिए इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी रहने वाली उसकी स्कूटी में आग लगाने की साजिश रची। इस साजिश में उसने अपने छोटे भाई राजकुमार को भी शामिल किया। राजकुमार ने अपनी 17 वर्षीय महिला मित्र को आग लगाने के लिए घटनास्थल पर भेजा।

नशे के कारोबार और गैंगवार से भी जुड़े तार
जांच एजेंसियां अब इस बात का भी पता लगाने में जुटी हैं कि क्या आरोपियों को इस बात का अंदाजा था कि स्कूटी में लगाई गई आग इतना बड़ा हादसा बन सकती है। पुलिस का मानना है कि प्रारंभिक योजना सीमित नुकसान पहुंचाने की थी, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण स्थिति भयावह हो गई। इसी आधार पर प्राथमिकी में आरोपियों के खिलाफ और गंभीर धाराएं जोड़ी गई हैं।
विज्ञापन

5 of 7
पंकज के मामा और पंकज परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला
फुटेज में ऑटो से आती दिखी लड़की, सरिता बोली-मैंने स्कूटी से छोड़ा
नाबालिग लड़की के घटनास्थल तक पहुंचने को लेकर भी जांच जारी है। शुरुआती जांच में उसके ऑटो से आने की जानकारी मिली थी, जबकि सरिता ने पूछताछ में दावा किया है कि वह खुद उसे स्कूटी से वहां छोड़ने गई थी। हालांकि अब तक घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों में उसकी स्कूटी दिखाई नहीं दी है। पुलिस गोविंदपुरी, गिरी नगर और आसपास के क्षेत्रों के कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

6 of 7
मौके पर दिल्ली पुलिस व फॉरेंसिक की टीम जांच करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
हत्या सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं निरंजन के खिलाफ
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुख्य आरोपी निरंजन लंबे समय से गोविंदपुरी, कालकाजी, ओखला और तुगलकाबाद क्षेत्रों में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़ा रहा है। वह गोविंदपुरी थाने का घोषित बदमाश बताया जाता है और उसके खिलाफ हत्या सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मौके पर दिल्ली पुलिस व फॉरेंसिक की टीम जांच करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
निरंजन और प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच कई बार गैंगवार हो चुकी है
जांच में यह भी सामने आया है कि इलाके में नशे के कारोबार को लेकर निरंजन और प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच कई बार गैंगवार हो चुकी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से नशे का अवैध कारोबार चल रहा है, जिसके कारण लगातार आपराधिक घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस अब अग्निकांड की साजिश के साथ-साथ आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और उनकी गतिविधियों की भी गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें