फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांस से भरे ट्रक को देख भड़के लोग, पुलिस ने की फायरिंग

विज्ञापन
1 of 10
अलीगढ़ मार्ग पर किठवाड़ी रेलवे ओवरब्रिज के निकट बृहस्पतिवार की सुबह लोगों ने मांस से भरा एक कंटेनर पकड़ लिया। लोगों का आरोप था कि कंटेनर में गोमांस है। गुस्साई भीड़ ने कंटेनर चालक की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर एसपी राजेश दुग्गल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। (सभी फोटो : योगेश/अमर उजाला, फरीदाबाद)
विज्ञापन

मांस से भरे ट्रक को देख भड़के लोग, पुलिस ने की फायरिंग

2 of 10
इस बीच भीड़ ने कंटेनर में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी व उसमें आग लगाने का प्रयास किया। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद भीड़ उग्र हो गई और उन्होंने पुलिस पर जमकर पथराव किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायर किए। पथराव में 12 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए।
ये भी पढ़ें : देखिए क्या हुआ जब दिल्ली में एक लड़की निकली कंडोम खरीदने
कार्यस्‍थल पर होती हैं यौन उत्पीड़न का ‌शिकार तो यहां करें शिकायत
विज्ञापन

मांस से भरे ट्रक को देख भड़के लोग, पुलिस ने की फायरिंग

3 of 10
मामले को बढ़ता देख मौके पर उपायुक्त अशोक कुमार मीणा भी पहुंच गए, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। लोगों ने उपायुक्त अशोक कुमार मीणा पर भी पथराव कर दिया। पकड़े गए ड्राइवर ने जब ये कहा कि उन लोगों ने आगे जाने के लिए पुलिस को 5000 रुपये दिए थे तो लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। हालांकि बाद में पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों ने सभी को शांत करा दिया।

मांस से भरे ट्रक को देख भड़के लोग, पुलिस ने की फायरिंग

4 of 10
डीसी मीणा ने भरोसा दिया कि जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह पुलिसकर्मी ही क्यों न हो। आश्वासन पर लोगों का गुस्सा ठंडा हो गया और जाम खोल दिया गया। इस बीच जिला प्रशासन को प्राथमिक जांच के बाद पता चला है कि कंटेनर में बरामद मांस एक रजिस्टर्ड कंपनी का वेस्ट माल था, जिसे मेवात जिले के मोहम्मदपुर से यूपी के हापुड़ ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

मांस से भरे ट्रक को देख भड़के लोग, पुलिस ने की फायरिंग

5 of 10
पुलिस द्वारा पैसे लेकर मांस से भरा कंटेनर निकाले जाने के आरोप ने बुधवार को विवाद को बढ़ा दिया। आरोप है कि तीन कंटेनरों में मांस भरकर ले जाया जा रहा था। एक कंटेनर के चालक को भीड़ ने पकड़ लिया। चालक द्वारा यह कहने पर कि अलीगढ़ चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों को पांच हजार रुपये देकर निकल रहे थे, ने आग में घी डालने का काम किया। सारे बवाल में कई पुलिसकर्मियों व लोगों को चोटें लगीं।
विज्ञापन

मांस से भरे ट्रक को देख भड़के लोग, पुलिस ने की फायरिंग

6 of 10
बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अलीगढ़ रोड से मांस भरे कंटेनर निकले थे। कंटेनर से बह रहे खून को देखकर लोगों ने उसे रुकवा लिया। चालक की पिटाई हुई तो उसने कहा कि वे इसमें मांस लेकर जा रहे थे व दो कंटेनर आगे निकल गए हैं। लोगों को शक हुआ कि कंटेनर में गो मांस था। इसे लेकर करीब छह घंटे तक घमासान मचा रहा। करीब तीन बजे जिला प्रशासन ने सैंपल लेकर मांस को खेत में दफना दिया।
विज्ञापन

मांस से भरे ट्रक को देख भड़के लोग, पुलिस ने की फायरिंग

7 of 10
पुलिस द्वारा पैसे लेकर मांस से भरा कंटेनर निकाले जाने के आरोप ने बुधवार को विवाद को बढ़ा दिया। आरोप है कि तीन कंटेनरों में मांस भरकर ले जाया जा रहा था। एक कंटेनर के चालक को भीड़ ने पकड़ लिया। चालक द्वारा यह कहने पर कि अलीगढ़ चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों को पांच हजार रुपये देकर निकल रहे थे, ने आग में घी डालने का काम किया। सारे बवाल में कई पुलिसकर्मियों व लोगों को चोटें लगीं। बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अलीगढ़ रोड से मांस भरे कंटेनर निकले थे।

मांस से भरे ट्रक को देख भड़के लोग, पुलिस ने की फायरिंग

8 of 10
कंटेनर से बह रहे खून को देखकर लोगों ने उसे रुकवा लिया। चालक की पिटाई हुई तो उसने कहा कि वे इसमें मांस लेकर जा रहे थे व दो कंटेनर आगे निकल गए हैं। लोगों को शक हुआ कि कंटेनर में गो मांस था। इसे लेकर करीब छह घंटे तक घमासान मचा रहा। करीब तीन बजे जिला प्रशासन ने सैंपल लेकर मांस को खेत में दफना दिया।

मांस से भरे ट्रक को देख भड़के लोग, पुलिस ने की फायरिंग

9 of 10
कंटेनर में भरे जिस मांस को लेकर विवाद भड़का था, आखिर तक स्पष्ट नहीं हो पाया कि मांस किस पशु का था। अधिकांश लोगों का कहना था कि जो मांस गड्ढे में दफनाया गया, वह ऊंट का मांस था। कुछ लोगों का कहना था कि कई पशुओं का मिला-जुला मांस था। मौके पर मौजूद फरीदाबाद गौरक्षा दल से आए लोग भी बता नहीं पाए कि मांस किस पशु का है। डीसी अशोक मीणा का कहना है कि मांस का सैंपल ले लिया गया है, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

मांस से भरे ट्रक को देख भड़के लोग, पुलिस ने की फायरिंग

10 of 10
जिला प्रशासन को प्राथमिक जांच के बाद पता चला है कि कंटेनर में बरामद मांस एक रजिस्टर्ड कंपनी का वेस्टेज माल था, जिसे मेवात जिले के मोहम्मदपुर से यूपी के हापुड़ ले जाया जा रहा था। मामले को लेकर आईजी ममता सिंह ने भी देर शाम विश्राम गृह में डीसी व एसपी के साथ बैठक की। बवाल को लेकर रेवाड़ी रेंज की आईजी ममता सिंह ने शाम को दौरा किया। उन्होंने रेस्ट हाउस में डीसी अशोक मीणा व एसपी राजेश दुग्गल से स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आईजी ममता सिंह ने भी बैठक से बाहर निकलकर मीडिया को बताया कि मांस कहां से आया था, कहां जा रहा था व किस चीज का था जांच का विषय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें